सर्दियों में अक्सर कोई भी काम करने में दिक्कत आती है और खाना बनाने का भी मन नहीं करता। ऐसे में मन करता कि फटाफट कोई चीज बनाएं और खा लें। इसलिए खाने में आप दूध और पोहे से बने इस नाश्ते को खा सकते हैं। इस नाश्ते के लिए आपको अलग से मेहनत करने की जरूरत नहीं है और न ही कुछ काटना पड़ेगा।
बस आपको इन टिप्स को फॉलो करना है तो चलिए जानते हैं बिना पकाए फटाफट आप कौन सा नाश्ता खा सकते हैं।
Milk, Poha and Jaggery
आप नाश्ते में पोहा, दूध और गुड़ खा सकते हैं। इसके लिए आपको दूध को थोड़ा गुनगुना करके रखना है।अब इसमें पोहा और गुड़ डाल दें, इसके बाद सभी को अच्छी तरह से मिला लें और फिर खा लें।
इसके फायदे
Energy से भरा
पोहा, दूध और गुड़ के सेवन से शरीर में एनर्जी मिलती है, जिससे कई समस्याओं से बचा जा सकता है। सर्दियों में इन तीनों को खाने से शरीर गर्म रहता है।
Fibre से भरपूर
पोहा में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है और नाश्ते में इसे खाने से पेट भर जाता है। इसके सेवन से आपका मेटाबोलिज्म हेल्दी रहता है और वेट लॉस में मदद भी मिलती है। साथ ही इसे खाने से दिनभर बेकार की भूख नहीं लगती तो इन कारणों से आप इनका सेवन करें ताकि आपका शरीर स्वस्थ रहे।
आपको बता दें कि स्किन के लिए भी पोहा, दूध और गुड़ काफी फायदेमंद है। ये तीनों एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं। ब्लड प्यूरिफिकेशन में गुड़ काफी मददगार है। खून साफ रहेगा तो त्वचा की बनावट भी अच्छी रहेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले एक बार डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
