देसी स्किन केयर या ब्यूटी प्रोडक्ट्स का घी हमेशा से एक हिस्सा रहा है। घी की वजह से त्वचा मॉश्चराइज होती है, स्किन में नमी आती है और त्वचा की कई समस्याएं कम होती हैं। घी एक हीलर की तरह काम करता है और त्वचा की हीलिंग में मदद होती है। इसलिए लोग सर्दियों में फटे होंठों के लिए घी का इस्तेमाल करते हैं। इससे फटी एड़ियों को राहत भी मिलती है। साथ ही घी के बहुत से फायदे भी हैं तो चलिए जानते हैं कि घी से लिप बाम कैसे बनाएं और इसके क्या फायदे हो सकते हैं।

घी से लिप बाम

इसे बनाने के लिए चाहिए चार बड़े चम्मच घी, दो बड़े चम्मच नारियल तेल, एक बड़ा चम्मच शहद। इसके लिए घी और नारियल तेल को डबल बॉयलर में गर्म करें। इसके बाद जब ये ठंडा हो जाए तो शहद मिलाएं और कंटेनर में डालकर 3-4 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें और फिर होंठों पर इसे लगा लें।

होंठों पर घी लगाने के फायदे

घी को होंठों पर लगाने से होंठ मॉइस्चराइज रहते हैं। इसमें जो फैट्स मौजूद होते हैं वे हेल्दी होते हैं, जिनके कण फटे होंठों में नमी के रूप में लॉक हो जाते हैं और फिर होंठों की हीलिंग करते हैं। घी को होंठों पर लगाने से ये नमी को अंदर ही बंद कर देता है और उन्हें सूखने से रोकता है। फैटी एसिड से होंठों की फटी हुई सूखी त्वचा की मरम्मत भी होती है और तेजी से स्किन ठीक होती है।

नियमित उपयोग से त्वचा की परत नरम होती है। जब होठों पर घी लगाया जाता है तो उससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार और क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत और पुनर्जनन में मदद मिलती है। साथ ही घी में विटामिन ए, सी, डी, ई और के जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। रोजाना रात में अगर घी को लगाकर सोया जाए तो होंठों की रंगत बेहतर होती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *