आजकल बहुत सी ऐसी चीजें हैं जो पहले के हिसाब से काफी अलग हो चुकी हैं। आज के जमाने में लव रिलेशनशिप को लेकर कई तरह-तरह की टर्म्स आ गई हैं और लोग इन टर्म्स के मुताबिक ही अपने रिश्तों को ढालने लगे हैं। ऐसे ही प्यार का एक और टर्म सामने आया है, जिसका नाम है माइक्रो-मैन्स तो चलिए जानते हैं आखिर इसका मतलब क्या है।

Micro-mance

रोमांस का मतलब है कि किसी दूसरे व्यक्ति के लिए प्रेम की भावना को मज़बूत तरीके से दिखाना तो वहीं माइक्रो-मैन्स भी प्यार जताने का ही एक तरीका है। इसमें कपल्स छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढ लेते हैं। आसान भाषा में बोले तो अपने पार्टनर को खुश करने और प्यार जताने के लिए छोटे-छोटे तरीके अपनाने को माइक्रो-मैन्स कहा जाता है।

Micro-mance का उदाहरण

इस भागदौड़ वाली जिंदगी में कई बार बहुत मुश्किल हो जाता है कि अपने प्यारों के लिए समय निकाल पाना। ऐसे में प्यार जताने के लिए आप उन्हें रोमांटिक गाना भेजते हैं और गाने से ये बताते हैं कि आपको उनकी याद आ रही है, तो इस छोटे से जैश्चर को माइक्रो-मैंसिंग कहा जाएगा। साथ ही अपने पार्टनर के लिए कोई रोमांटिक प्लेलिस्ट बनाकर उन्हें भेजना, उनके लिए लव नोट्स लिखना या अपने हाथों से बनाकर उन्हें कुछ भेजना ये सभी तरीके माइक्रो-मैंसिंग में आते हैं।

आप इन सब चीजों से आपने पार्टनर को खुश कर सकते हैं और इससे आपका रिश्ता और अधिक मजबूत हो सकता है। इसलिए माइक्रो-मैंसिंग हर किसी को पसंद आ रही है। ऐसे में अपने पार्टनर को खुश करन के लिए माइक्रो-मैंसिंग के तरीके को अपना सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *