आपने बहुत तरह की डेटिंग के बारे में सुना होगा, लेकिन अब मार्किट में एक और डेटिंग का तरीका सामने आया है, जिसका नाम है सिमर डेटिंग। अब आप पूरी तरह इससे अंजान होंगे तो चलिए आज इस लेख के जरिए आपको सिमर डेटिंग के बारे में ज्ञान दिया जाए।

Simmer Dating

जब भी कोई पसंद आता है तो कुछ लोग तो कोशिश करते हैं कि जल्द से जल्द अपने मन की बात बता दें लेकिन कुछ लोग होते हैं जो नहीं बता पाते हैं। पसंदीदा इंसान के साथ आप कम समय में ही जीने-मरने के सपने देखने लगते हैं और फिर जितना जल्दी हो सके, उसके साथ रिश्ते में बंधने की चाह भी रखने लगते हैं। ऐसे में इन मामलों में शुरू में सब ठीक चलता है लेकिन फिर प्यार समय के साथ फीका पड़ने लग जाता है। फिर आपको ऐसा लगता है कि उस शख्स के साथ रिश्ते में बंधना आपके लिए नहीं है और ब्रेकअप की नौभत भी आ जाती है।

इसलिए इस तरह के दर्द से बचने के लिए लोग सिमर डेटिंग के तरीके को अपना रहे हैं। आसान भाषा में कहें तो सिमर डेटिंग एक ऐसा तरीका है जिसमें लोग कोई जल्दबाजी न करते हुए धीरे-धीरे कनेक्शन बनाते हैं। ऐसे लोग पहले टेक्स्ट से लेकर पहली डेट तक हर चीज को स्लो करते हैं और छोटे-छोटे स्टेप्स में आगे बढ़ते हैं। ये लोग जानने की कोशिश करते हैं कि उस शख्स की सोच उनसे मिलती है या नहीं ताकि फिर से आगे चलकर कोई प्रॉब्लम्स न हो जाए।

क्या ये तरीका अच्छा है?

मामले को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि धीमी गति से चीजों को समझकर डेट करने या रोमांटिक रिश्तों को आगे बढ़ाने के तरीके को सिमर डेटिंग कहा जाता है। फायदे की बात करें तो इस तरीके से आप सामने वाले शख्स को बेहतर तरीके से जान पाते हैं और समय के साथ-साथ आपका बॉन्ड और मजबूत हो जाता है। इमोशनल इंटिमेसी बढ़ जाती है, विश्वास बढ़ता है और ज्यादातर मामलों में रिश्ता लंबे समय तक चल जाता है।

बातों का ख्याल

इन सब फायदों के बात भी कुछ बातों का ख्याल रखने की जरूरत है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई बार रिश्ते को ज्यादा समय देने के दौरान भावनात्मक ठहराव और गलतफहमियों बढ़ जाती हैं। ऐसा न हो, जिसके लिए आपको इसे रोकने के लिए अपनी जरूरतों और इच्छाओं के बारे में स्पष्ट रहना पड़ेगा। इन सभी बातों को दिमाग में रखकर ही कोई फैसला लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *