घी सेहत के लिए किसी सूपरफूड से कम नहीं है। आयुर्वेद में तो ऐसी कई दवाईयां हैं जिनके इलाज में इसका इस्तेमाल होता है। इसके अलावा कई थेरेपी और मसाज में भी यह इस्तेमाल होता है। सेहत के लिए यह किसी रामबाण से कम नहीं है। यदि किसी को पाचन संबंधी समस्या रहती हैं तो उनके लिए घी फायदेमंद साबित होगा। इसे खाने से पाचन क्रिया तेज होगी। इसके अलावा यदि आपको कब्ज की समस्या रहती है तो दूध या पानी में घी मिलाकर पीने से आपको फायदा होगा। सर्दियों में तो इसका सेवन करना और भी फायदेमंद साबित होगा क्योंकि इसमें हैल्दी फैट्स पाए जाते हैं। यह फैट्स एनर्जी बनाए रखने में मदद करेंगे। रोज घी का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होगी और सर्दी-खांसी में भी राहत मिलेगी लेकिन क्या सर्दियों में रोज इसे खाने से वजन बढ़ सकता है आज आपको इस बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।
क्या सच में सर्दियों में घी खाने से बढ़ जाएगा वजन?
एक्सपर्ट्स की मानें तो यदि आप कम मात्रा में घी खाएंगे तो आपका वजन नहीं बढ़ेगा। हालांकि सर्दियों में इसे खाना बेहद आवश्यक है बस इस बात का ध्यान रखें कि सेवन कितनी मात्रा में करें। यदि आप सब्जी, दाल या खिचड़ी में घी डालकर खाएंगे तो यह सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा लेकिन यदि आप घी में तलकर या भूनकर खाएंगे तो आपका वजन बढ़ेगा।

इन बीमारियों का खतरा होगा कम
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ने फंक्शनल रोल्स को लिपिड पर एक रिसर्च की है। इस रिसर्च में पाया गया है कि घी में पाए जाने वाले फैटी एसिड बॉडी में एनर्जी बैलेंस रखने और कैंसर, मोटापा, न्यूरोलॉजिकल और कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों का खतरा कम करेगा। इसमें हैल्दी फैट्स ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद जरुरी है। यदि आप सर्दियों में घी खाएंगे तो इससे मेटाबॉल्जिम बूस्ट होगा और एनर्जी लेवल भी मैंटेन रहेगा।
अन्य फायदे
इम्यूनिटी बनेगी मजबूत
सर्दियों में यदि आप घी खाते हैं तो आपके शरीर गर्म रहेगा। इसके अलावा शरीर और स्किन भी हाइड्रेट रहेगी जिससे इंफेक्शन का खतरा भी कम होगा। घी खाने से इम्यूनिटी मजबूत बनेगी और बीमारियों का खतरा भी कम होगा।
पाचन को रखेगा स्वस्थ
घी में ब्यूटायरे पाया जाता है। यह एक शॉर्ट चेन फैटी एसिड होता है जो आपके गट को हेल्दी और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करेगा। इसका सेवन करने से शरीर खाने में मौजूद सारे पोषक तत्व सोख लेगा।

एनर्जी होगी बूस्ट
इसमें हैल्दी फैट्स भी पाए जाते हैं। यह सर्दियों में आपका एनर्जी लेवल बूस्ट करेंगे। घी खाने से आपको थकावट, सुस्ती और कमजोरी जैसी समस्याएं भी नहीं होगी।
सर्दियों में घी खाने से वजन नहीं बढ़ेगा लेकिन यदि आप सीमित मात्रा में खाएंगे तो। अगर आप ज्यादा मात्रा में घी खाएंगे तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक भी साबित होगा।
