सर्दियों में अक्सर आलस घेर लेता है। इस मौसम में सुबह जल्दी उठा नहीं जाता, नहाया नहीं जाता और कहीं जाया भी नहीं जाता और बस मन घर में रहने का करता है। और ऐसे में सबसे मुश्किल टास्क होता है कि ऑफिस कैसे जाया जाए। कई बार सुबह लेट उठते हैं जिसके कारण दिन का पूरा रूटीन खराब हो जाता है। ऐसे में अगर आपको भी ऐसी समस्या का सामना करना पड़ता है तो यहां दी गई कुछ टिप्स को अपना सकते हैं, जिससे आपकी दिनचर्या बेहतर हो सके।
क्या करें सुबह जल्दी उठने के लिए?
अगले दिन का Plan
रात को सोने से पहले अगले दिन का प्लान जरूर बना लें, क्योंकि इससे आपको एक मोटिवेशन मिलेगी। प्लान में आप व्यायाम, ध्यान या फिर पढ़ाई को शामिल कर सकते हैं। नींद खुलने के बाद लक्ष्य याद रहे जिस कारण एक नोट को अपने पास रख लें। इस बात का भी ध्यान रखें कि सुबह जल्दी उठने के लिए रात को जल्दी सोना भी जरूरी होता है।
सेट करें Alarm
जल्दी नहीं उठ पाते हैं तो रात में सोने से पहले अलार्म को सेट जरूर करें। आप मोबाइल या घड़ी में अलार्म लगाएं और बिस्तर से थोड़ी ही दूरी पर रखें, जिससे आपको उठ कर इसे बंद करना पड़े। जैसे ही अलार्म बंद करने के लिए उठें तुरंत कमरे की लाइट्स को ऑन कर दें।
सोने से पहले Relaxation
याद रखें सोने से पहले खुद को रिलैक्स करना काफी अहम होता है। आप सोने से पहले ध्यान, प्राणायाम या कोई किताब पढ़ सकते हैं ताकि आपको नींद बेहतर आए। रात में स्क्रीन का उपयोग करना सोने से एक घंटे पहले ही बंद कर दें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले एक बार डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
