भारतीय खान अचार की बिना अधूरा ही होता है। कुछ लोग तो अचार के इतने शौकीन होते हैं कि इसके बिना खाना नहीं खाते। ऐसे में यदि आप भी अचार खाते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि क्या यह आपकी हेल्थ के लिए फायदेमंद है। इसका जवाब गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. शुभा इमैनेनी ने एक वीडियो के जरिए दिया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि रोज इसे खाने से हमारी गट हेल्थ पर क्या असर होगा। तो चलिए आपको बताते हैं इस आर्टिकल के जरिए।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
रोज अचार खा सकते हैं या फिर नहीं?
अचार आप कम मात्रा में रोज खा सकते हैं लेकिन यह आपकी डाइट पर भी निर्भर करता है। अगर आप प्रोसेस्ड, जंक और मसालेदार खाना ज्यादा मात्रा में खाते हैं तो रोज अचार न खाएं इससे आपको पेट की समस्याएं होंगी। वहीं लंबे समय तक लगाताय यदि आप इसे खाएंगे तो पेट में अल्सर का खतरा भी बढ़ जाएगा।
गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है अचार
इसका सेवन करना आपकी गट हेल्थ के लिए सही रहेगा। इसमें बहुत अच्छी मात्रा में गुड बैटक्टीरिया पाए जाते हैं जो आपकी गट हेल्थ के लिए अच्छे रहेंगे। इन बैक्टीरिया की मदद से आप अपनी आंतों का ख्याल रख सकते हैं और इम्यूनिटी को भी मजबूत बना सकते हैं हालांकि अचार को खरीदते हुए इस बात का ध्यान रखें कि इसमें चीनी, नमक और विनेगर ज्यादा इस्तेमाल न हुआ हो इससे आपकी गट हेल्थ को गंभीर रुप से नुकसान होगा इसी कारण आप इसे सीमित मात्रा में ही खाएं।

ज्यादा अचार खाने के नुकसान
बढ़ेगा कोलेस्ट्रॉल
यदि आप ज्यादा मात्रा में अचार खाएंगे तो आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाएगा क्योंकि इसे लंबे समय तक स्टोर करने के लिए इसमें तेल ज्यादा पाया जाता है इसके कारण आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। इससे आपको दिल की बीमारियों का खतरा भी रहेगा।
पेट संबंधी समस्याएं
रोज जरुरत से ज्यादा मात्रा में अचार खाना आपके लिए पेट संबंधी समस्याओं का कारण बनेगा क्योंकि इसे स्वाद और चटपटा बनाने के लिए ज्यादा मिर्च मसाले और विनेगर इस्तेमाल होता है ऐसे में इसके कारण एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं होगी।
ब्लड प्रेशर होगा हाई
कुछ लोग अचार में ज्यादा नमक डाल देते हैं ऐसे में इसके कारण शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाएगी। शरीर में जब जरुरत से ज्यादा सोडियम पहुंचेगा तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होगी। यदि आप पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं तो अचार का सेवन करने से परहेज ही करें।

इस बात का भी रखें ध्यान
आप सीमित मात्रा में ही अचार खाएं इसमें इस्तेमाल हुई सामग्री का भी ध्यान रखें। यदि आप जरुरत से ज्यादा इसे खाएंगे तो शरीर को कई तरह की छोटी-बड़ी समस्याओं से जूझना पड़ेगा। वहीं यदि कम मात्रा में इसे खाएंगे तो गट हेल्थ अच्छी रहेगी।
