सर्दी के मौसम में बहुत जरूरी हो जाता है कि आप अपनी स्किन का ध्यान रखें, साथ ही स्वास्थ्य का भी। स्किन से लेकर वेट गेन तक की इस मौसम में समस्या हो जाती है। लेकिन अगर हम आपको बताएं कि सिर्फ एक चाय के सेवन से आप इस मौसम में अपनी सेहत के साथ-साथ त्वचा को भी बनाए रखेंगे तो कैसा लगेगा? जी हां, सुबह एक चाय मोरिंगा की पीकर आपकी स्किन और ओवर ऑल हेल्थ बेहतर रहेगी।

Moringa=Superfood

मोरिंगा में न्यूट्रिशन पाया जाता है, जिसके चलते इसे सुपरफूड कहा जाता है। सर्दी के मौसम में सुबह-सुबह मोरिंगा की चाय ेक सवन से काफी दिक्कतों से निपटा जा सकता है। आपको बता दें कि मोरिंगा में विटामिन ए, सी और ई के साथ-साथ कैल्शियम, पोटैशियम, प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक पाया जाता है।

मोरिंगा की चाय

मोरिंगा की चाय बनाने के लिए आफको 1-2 चम्मच मोरिंगा पाउडर, एक कप पानी और शहद या नींबू चाहिए।इसे बनाने के लिए सबसे पहले पैन में पानी को एक पैन में धीमी आंच पर उबालें। बाद में इसमें मोरिंगा पाउडर या फिर इसके ताजा पत्ते को डाल सकते हैं। अगर आप चाय बनाने के लिए पाउडर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ध्यान रखें कि एक से दो चम्मच ही डालें। इसके अलावा ताजा पत्ते का डाल रहे हैं तो 10-12 पत्ते डाल लें।

Body Detoxification

इन सब चीजों के बाद चाय को तीन से चार मिनट तक उबालें और फिर गैस बंद कर दें। गिलास में डालने से पहले इसे एक बार छानना भी जरूरी है। इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए शहद या नींबू के रस को यूज कर सकते हैं। लीजिए तैयार है आपकी मोरिंगा की चाय। सुबह-सुबह इसका सेवन किया जाए तो शरीर डिटॉक्स होता है और इम्यून सिस्टम मजबूत।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *