प्यार हो या रिश्ते, आजकल इन्हें अलग अलग से नाम मिल चुके हैं। जैसे जैसे दुनिया आगे बढ़ती जा रही है, नई-नई चीजें आती जा रही है। अभी कल ही हमने रिश्ते की एक नई टर्म लव बॉम्बिंग के बारे में बात की थी कि कैसे ये टर्म लोगों को प्यार में फंसाती है उनपर कंट्रोल करती है। ऐसे ही आज हम आपके लिए लाएं हैं एक और टर्म जिसका नाम है नैनोशिप। नहीं, नहीं इसमें नैनो गाड़ी से प्यार नहीं होता, चलिए बताते हैं आपको इसके बारे में।
Nanoship
आपको बता दें कि हाल ही में डेटिंग ऐप Tinder ने अपनी साल 2024 की ईयर इन स्वाइप की रिपोर्ट जारी की है। कई ऐप ऐसे ही साल के अंत में अपनी एक लिस्ट जारी करते हैं। टिंडर ने भी करी है, जिसमें डेटिंग के अलग-अलग तरीकों को लेकर बात की गई। साल 2024 की रिपोर्ट में मॉडर्न डेटिंग पर बात की गई है और इसी रिपोर्ट से ‘नैनोशिप’ शब्द सामने आया है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इस नए तरीके से साल 2025 में लोगों के प्यार करने की परिभाषा पूरी तरह बदल भी सकती है।
क्या है नैनोशिप?
रिपोर्ट में 18 से 34 साल की उम्र के 8,000 लोगों पर एक सर्वे किया गया। इसमें सिंगल्स और डेट कर रहे, दोनों तरह के लोग शामिल थे। इससे पता चला कि इनके लिए रोमांटिक कनेक्शन बहुत जरूरी है। खासकर सिंगल लोगों के लिए, वे हर छोटी से छोटी बातचीत में मतलब ढूंढ लेते हैं और रोमांस की छोटी सी मूवमेंट भी उन्हें खुश कर जाती है। इसी रोमांस की छोटी सी मूवमेंट को नैनोशिप कहा जा रहा है।
उदाहरण के लिए
सोचिए आप बस में ट्रेवल कर रहे हैं, तभी आपकी नजर किसी लड़की पर जाती है। आई कॉन्टेक्ट होता है, आप दोनों एक दूसरे को देखकर स्माइल करते हैं और आपको समझ आता है कि सामने वाला शख्स भी आपको पसंद कर रहा है। इसे रोमांस की छोटी सी चिंगारी कहेंगे, जिसे नैनोशिप नाम दिया गया है। उससे आप दोबारा भी नहीं मिलेंगे, बस एक स्माइल एक्सचेंज हुई कोई फॉलोअप नहीं होता, लेकिन वो स्माइल और वो मुलाकात आपको एक क्षणिक आनंद दे जाती है।
