आजकल के इस अनहेल्दी लाइफस्टाइल में बालों की देखभाल भी अच्छे से नहीं हो पाती। वहीं कुछ लोग इनकी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के कैमिकल्स भी इस्तेमाल करते हैं। स्टाइलिंग टूल्स और कैमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स लगाने के कारण यह झड़ने-डैंड्रफ, कमजोर और समय से पहले सफेद भी होने लगते हैं। इसके अलावा बढ़ता पॉल्यूशन, स्ट्रेस, कैमिकल्स युक्त हेयर कलर और ट्रीटमेंट्स बालों के नैचुरल टैक्सचर को नुकसान भी पहुंचाएंगे। इसके कारण सिर्फ बाल कमजोर ही नहीं होते बल्कि उनकी शाईन भी कम हो जाती है। खराब डाइट, पानी की कमी होना जैसी समस्याएं भी हेयर प्रॉब्लम्स का कारण बनती हैं। अपने बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए सभी क्या-क्या नहीं करते कई घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करते हैं। उन्हीं घरेलू नुस्खों में से एक है विटामिन-ई कैप्सूल क्या इन्हीं लगाने से सच में हेयरफॉल रुकेगा आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं।
विटामिन-ई के कैप्सूल रोकेंगे हेयर फॉल
प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल के कारण हेयर फॉल के एक आम प्रॉब्लम हो गई है। ऐसे में विटामिन-ई के कैप्सूल आपको हेयर फॉल से छुटकारा दिलवाएंगे। विटामिन-ई बहुत अच्छा एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है यह स्कैल्प पर होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करेगा। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस उस समय होता है जब फ्री रेडिकल्स बालों की जड़ों को नुकसान पहुंचाएंगे। इससे बाल कमजोर होकर झड़ने लगेंगे। ऐसे में विटामिन-ई इन फ्री रेडिकल्स का असर कम करके आपकी स्कैल्प हेल्थ को अच्छा करेगा। इसके अलावा विटामिन-ई आपके स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ाएगा। इससे बालों की जड़ों को पूरा ऑक्सीजन और पोषण मिलेगा और बालों की जड़ें मजबूत बनेगी। इसका इस्तेमाल करने से नए बाल तेजी से उगेंगे हालांकि इनका इस्तेमाल आप सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही करें। डॉक्टर्स का मानना है कि यह बालों को झड़ने में मददगार होगा। बस यही नहीं बैलेंस डाइट, प्रोटीन और आयरन से युक्त चीजों का सेवन करने से भी आपके बालों की ग्रोथ और हेल्थ अच्छी रहेगी।

ज्यादा बाल झड़ने के कारण
. विटामिन-ई का प्रयोग करने से बालों की सेहत अच्छी होगी लेकिन यह भी जान लें कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।
. पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज के दौरान हार्मोनल बदलावों के कारण भी बाल झड़ सकते हैं।
. विटामिन्स और मिनरल्स की कमी खासकर आयरन जिंक और बायोटीन की कमी के कारण भी यह समस्या हो सकती है।
. स्ट्रेस और मेंटल प्रॉब्लम्स के कारण भी हेयरफॉल हो सकता है।
. धूल, प्रदूषण और हानिकारक यूवी किरणों के कारण बालों की हेल्थ प्रभावित होगी।

. ज्यादा गर्मी या कैमिकल ट्रीटमेंट्स ज्यादा इस्तेमाल करने से भी बालों का झड़ना बढ़ जाएगा।
बालों का झड़ना रोकने के लिए यह कैप्सूल फायदेमंद रहेंगे लेकिन इसके अलावा बैलेंस्ड डाइट और सही हेयर केयर रुटीन जरुर फॉलो करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
