ये बताने की बात नहीं है कि मॉर्निंग वॉक करना सेहत के लिए फायदेमंद है। बहुत से लोग वेट लॉस के लिए मॉर्निंग वॉक करना पसंद करते हैं। लेकिन इसी दौरान बहुत से लोग ये भी सोचते होंगे कि वेट लॉस के लिए पैदल चलना ज्यादा फायदेमंद है या दौड़ना? इन दोनों में से कौन सी चीज सबसे ज्यादा फायदेमंद है? अगर आप भी ये जानना चाहते हैं तो ये आर्टिकल पूरा पढ़ें और इस सवाल का जवाब लें।
Walking या Running
चलना और दौड़ना दोनों ही एरोबिक कार्डियोवस्कुलर या ‘कार्डियो’ एक्सरसाइज हैं। इन्हें करने से आपको बहुत से फायदे मिल सकते हैं। वेट लॉस इन फायदों में से एक है। इसका मतलब चलने और दौड़ने, दोनों से ही आपका वजन कम किया जा सकता है। अगर आप ज्यादा कैलोरी बर्न करना चाहते हैं या जल्दी वजन कम करना चाहते हैं तो ऐसे में दौड़ना बेहतर रहेगा। हेल्थ लाइन की रिपोर्ट के मुताबिक अगर आप रोज सुबह 30 मिनट तक वॉक करते हैं तो करीब 187 कैलोरी बर्न कर पाएंगे। वहीं अगर 30 मिनट तक दौड़ते हैं तो करीब 365 कैलोरी बर्न होंगी।
अगर दौड़ न पाएं तो क्या विकल्प हो सकता है?
अगर आपको दौड़ने में परेशानी है तो ऐसे में इनक्लाइन वॉक (Incline walking) कर सकते हैं। इसमें आप ऊपर की ओर (जैसे किसी खड़े रास्ते पर या चढ़ान पर) चलते हैं। जानकारी के अनुसार इनक्लाइन वॉक करने से आप दौड़ने जितनी कैलोरी बर्न कर सकते हैं। साथ ही आप इसके अलावा पावर वॉकिंग भी कर सकते हैं। पॉवर वॉकिंग भी वेट लॉस का बेहतरीन विकल्प है। कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि पॉवर वॉकिंग से भी व्यक्ति दौड़ने जितनी ही कैलोरी बर्न करता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
