ये तो आपको पता ही होगा कि व्हाइटहेड्स चेहरे पर होने वाले छोटे-छोटे दाने हैं, जिसमें गंदगी के साथ तेल भर जाता है और ये चेहरे पर उभर आते हैं। इसे एक तरह का एक्ने ही कह सकते हैं जो कि सीबम के ज्यादा प्रोडक्शन से होता है। इसे साफ करना बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर इसे साफ न किया जाए तो समय के साथ ये बढ़ जाता है।

अब कुछ लोग इसे साफ करने के लिए अपने हाथों का ही इस्तेमाल करते हैं, जबकि हाथों से व्हाइटहेड्स छूना इसके बैक्टीरिया को और फैला सकता है। ऐसी स्थिति में आप यहां दी गई कुछ नेचुरल टिप्स को अपना सकते हैं।

शहद और नींबू

ये तो पता ही है कि शहद एंटीबैक्टीरियल है, लेकिन ये नेचुरल हाइड्रोजन परऑक्सीडाइज्ड भी है जो कि व्हाइटहेड्स पर कारगर तरीके से काम कर सकता है। वहीं नींबू का इस्तेमाल करें जो कि स्किन क्लींनजिंग में मददगार है। इसके लिए आपको शहद और नींबू मिलाकर नाक के पास लगाना है और 10 मिनट बाद गीले तौलिए से साफ करना है, लीजिए आपके व्हाइटहेड्स साफ हो गए।

हेयर पिन और वैसलीन

इसे साफ करने के लिए नाक के आस-पास वैसलीन लगाएं और हेयर पिन के गोल वाले कोने से साफ करें। कॉटन गीली करके रखें और इससे नाक के कोनों को सफाई करें। इसकी मदद से पिन का गोल वाला कोना स्क्रबर की तरह काम करेगा और नाक में लगेगा भी नहीं।

कॉफी पाउडर

इसके अलावा आप कॉफी पाउडर को एलोवेरा में मिलाकर नाक के आस-पास लगा लें। 5 मिनट तक छोड़ दें और फिर कॉटन की मदद से इसे निकाल लें। इस वजह से आपकी नाक के आस-पास के व्हाइडहेड्स क्लीन हो जाएंगे और इन्हें और होने से रोक देंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *