ये बचपन से हम सुनते आ रहे हैं कि दूध शरीर को ताकत देता है और प्रोटीन प्रदान करने के साथ कई सारे मल्टीन्यीट्रीएंट्स भी देता है। सर्दियों में अगर दूध का सेवन किया जाए तो न सिर्फ शरीर गर्म रहेगा, बल्कि ये हड्डियों की सूजन और फिर शरीर में कमजोरी जैसी चीजों को भी कम करने में मदद करेगा। अब सर्दियां हैं वैसे भी और सुबह उठते समय थकान का अनुभव भी होता है, ऐसे में ड्राई फ्रूट से बना दूध इन समस्याओं में कमी ला सकता है। लेकिन फायदा तभी होगा जब आप इसे खुद घर पर बनाकर सेवन करेंगे।
ऐसे बनाएं मेवा मिल्क
इसे बनाने के लिए सबसे पहले लें दूध, केसर, मखाना, काजू, खजूर, पिस्ता, बादाम, इलायची, दालचीनी, हल्दी और आखिर में गुड़ का पाउडर। मेवा मिल्क बनाने के लिए सबसे पहले घी डालकर मखाना भूनकर निकालें।उसके बाद पैन में दूध डालें और साथ ही कटा हुआ खजूर, काजू, पिस्ता, बादाम, इलायची और दालचीनी पीसकर मिला लें। जब अच्छी तरह मिक्स हो जाए तो हल्दी और केसर मिला लें और दूध को अच्छी तरह से उबाल लें। उबलने के बाद इसमें गुड़ पाउडर डालें और मिक्स कर लें। अब इसमें मखाना मिलाएं और एक उबाल लेने के बाद गैस ऑफ करें। लिजिए आपका हेल्दी औक टेस्टी मेवा मिल्क तैयार है।
पीने का समय
मेवा मिल्क को आप नाश्ते के बाद या दौरान पी सकते हैं। इसके सेवन से आपको इंस्टेंट एनर्जी मिलेगी और हड्डियों की ताकत बढ़ेगी। साथ ही इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण है, जिसकी मदद से शरीर की सूजन भी कम होगी।इससे आपका स्टैमिना भी बढ़ेगा। इसे हम बूस्ट ड्रिंक के रूप में भी देख सकते हैं, क्योंकि ये सर्दी-जुकाम में भी राहत देता है। इसमें हल्दी और गुड़ भी है जो शरीर को गर्म रखने का काम करती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
