कुछ लोग होते हैं, जिनकी फीलिंग दूसरों से अलग होती है। उन्हें जो चीजें पसंद होंगी वो शायद आपको अजीब लग सकती है। ऐसे ही असेक्शुअल लोग होते हैं। हो सकता है कि आपने ये नाम कहीं सुना हो और मतलब न पता हो या कुछ लोगो को पता हो। आखिर असेक्शुअल होता क्या है।
Asexual

आपको बता दें कि असेक्सुअल का मतलब होता है कि किसी व्यक्ति को किसी भी तरह की यौन इच्छा न होना। ये लोग आमतौर पर दूसरों के प्रति बहुत कम या बिलकुल भी यौन आकर्षण महसूस नहीं करते। यानी कह सकते हैं कि असेक्शुएलिटी एक तरह की सेक्शुअल ओरिएंटेशन है, ठीक उसी तरह जैसे होमासेक्शुअल और हेट्रोसेक्शुअल लोग होते हैं। और आपको ये भी बता दें कि असेक्सुअल होने का अनुभव हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होता है।
तो ऐसे में अगर आपको भी यौन इच्छा नहीं होती तो हो सकता है कि आप असेक्शुअल टाइप के व्यक्ति हैं। अगर आप असेक्शुअल टाइप के इंसान है और डेटिंग साइट पर रजिस्टर करना चाहते हैं तो आपको ये जरूर पता होना चाहिए इन साइट्स या प्लैटफ़ॉर्म्स पर रजिस्टर करने वाले ज़्यादातर लोग सेक्स की तलाश ही कर रहे होते हैं। इसका मतलब ये हुआ कि इन साइट्स पर ज़्यादा फ़ायदा नहीं होने वाला। पर फिर भी आपको भी पार्टनर का हक है। ऐसे में अगर आप फिर भी डेटिंग साइट्स पर रजिस्टर करते हैं तो आपके किन बातों की सावधानी रखनी चाहिए, हम आपको तीन बेसिक रूल्स बताने जा रहे हैं।
सच बताएं
डेटिंग प्लैटफ़ॉर्म पर अगर आपको कोई पसंद आता है तो बात को आगे बढ़ाने के लिए सबसे पहले अपने बारे में उसे साफ-साफ बता दें। ये स्पष्ट कर दें कि आप असेक्शुअल हैं और ये भी कि असेक्शुएलिटी कोई डिस्ऑर्डर नहीं है और परर्मानेंट ओरिएंटेशन भी नहीं। विशेषज्ञों का कहना है कि बहुत से लोगों का स्ट्रेस के समय सेक्स से इंट्रेस्ट कम हो जाता है। इसके अलावा कुछ और हार्मोनल इश्यूज़ भी कम सेक्स के लिए ज़िम्मेदार हो सकते हैं। काण कुछ भी हो, लेकिन आगर आप उस इंसान के साथ आगे भविष्य देखना चाहते हैं तो आपको अपनी ओर से सच्चाई बतानी चाहिए।
आकर्षण का कारण बताएं
आप असेक्शुअल हैं, लेकिन आपने किसी के प्रति आकर्षित होकर उसके साथ डेट करने का निर्णय लिया है। ऐसे में उन्हें बताएं कि उसके किन गुणों के चलते आप आकर्षित हुए/हुई हैं। हो सकता है कि उसकी इंटेलिजेंस ने आपको प्रभावित किया हो, हो सकता है कि सामने वाले/वाली की जीवन के प्रति सोच या नज़रिया पर आपका दिल आ गया हो।
आगे की प्लैनिंग
जब सारी बातें साफ हो जाएं और सामने वाला डेट पर जाने के लिए तैयार हो जाए तो साथ मिलकर उन ऐक्टिविटीज़ की चर्चा कर लें, जो आप दोनों साथ मिलकर कर सकते हैं। क्या पता एक साथ फ़िल्म देखने का आइडिया एक्साइट करे या रोमांच पसंद हो तो एड्वेंचर अच्छा लगता हो तो एड्वेंचर डेट पर जा सकते हैं।कॉमन शौक़ तलाशें और उनके हिसाब से आगे की प्लैनिंग कर लें। इस तरह अगर सेक्स आपकी प्राथमिकता की सूची नहीं भी होगा तो भी दोनों की अच्छी जोड़ी बन सकती है।
