तिल के लड्डू, तिल के तेल के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी तिल के दूध के बारे में सुना है। जी हां इसे तिल के पानी के साथ पीसकर बनाया जाता है जिन लोगों को लैक्टोज इंटॉलेरेंस की समस्या होती है उनके लिए यह दूध बिल्कुल परफेक्ट रहेगा। इसके अलावा जिन लोगों को नट्स से एलर्जी है वो भी यह दूध पी सकते हैं। इसमें फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन-डी मौजूद होता है। वहीं अगर स्वाद की बात करें तो यह क्रीमी और स्मूद होता है ऐसे में आप इसे कॉफी बनाने में भी इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन आप जानते हैं कि सेहत के लिए दूध और भी ज्यादा फायदेमंद रहेगा। तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं इसी बारे में।

पोषक तत्वों से होता है भरपूर

इस दूध में जरुरी विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं। इसमें फाइबर के साथ-साथ हैल्दी फैट्स, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और विटामिन-बी पाया जाता है। इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और बोन हेल्थ सही होती है। इन पोषक तत्वों के चलते बॉडी में यह एनर्जी प्रोडक्शन में भी मदद करेगा।

कोलेस्ट्रॉल रहेगा मेंटेन

इस दूध में हैल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा दूध में पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स भी मौजूद होता है जो हार्ट को हेल्दी रखने के लिए जरुरी होता है। इसका सेवन करने से बॉडी में कोलेस्ट्रॉल का लेवल मेंटेन रहेगा।

त्वचा के लिए भी रहेगा फायदेमंद

तिल से बने दूध में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। यह मिनरल्स त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। इससे स्किन में हाइड्रेशन और मॉइश्चर बना रहेगा और त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी दूर होगी। इस दूध को चेहरे पर लगाने से एजिंग भी कंट्रोल में रहेगी।

इंफ्लेमेशन होगी कम

इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स बॉडी में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करेंगे। इससे इंफ्लेमेशन कम होगी और कई बीमारियों का खतरा भी कम होगा।

पाचन तंत्र रहेगा स्वस्थ

पाचन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी यह दूध बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें फाइबर ज्यादा पाया जाता है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करेगा। इसे डाइट में शामिल करने से आपको कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में भी राहत मिलेगी।

बोन हेल्थ को भी होगा फायदा

इस दूध में कैल्शियम और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में होता है। इन्हीं पोषक तत्वों के कारण हड्डियों को मजबूती मिलेगी और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होगा।

ऐसे बनाएं तिल का दूध

इस दूध को बनाने के लिए आप तिल को पानी के साथ ग्राइंड कर लें। फिर आपका दूध बनकर तैयार है। आप इसमें स्वाद के अनुसार, खजूर और एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिला सकते हैं।

अगर आपको कोई हेल्थ प्रॉब्लम है तो डॉक्टर की सलाह पर ही इस दूध का सेवन करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *