आजकल Gen Z की वजह से चीजों के अलग-अलग शब्द आ गए हैं। लव रिलेशन की बात करें तो दुनिया में लव रिलेशनशिप को लेकर अलग-अलग तरह के टर्म्स आ गए हैं, जैसे कि सिचुएशनशिप, बेंचिंग, सॉफ्ट लॉन्च, हार्ड लॉन्च, फबिंग, डेलिकेट डंपिंग आदि। इनमें से बहुत के मतलब हम बता चुके हैं और आज हम आपको डेटिंग की एक और ऐसी ही टर्म बताएंगे जो खूब ट्रेंड हो रही है, जिसे फ्रीक मैचिंग (Freak Matching) कहते हैं।

Freak Matching

फ्रीक मैचिंग का मतलब होता है कि जब इंसान प्यार में अपनी ही दूसरी कॉपी को तलाशते हैं। लोग ऐसा पार्टनर ढूंढते हैं जिसकी आदतें एकदम उन्हीं की तरह हों। मान लें कि अगर आपको किताबें पढ़ना पसंद है तो आपके पार्टनर भी आपके साथ पढ़ना पसंद करें या ऐसा पार्टनर जो आपकी इच्छाओं को समझ सके और आदतों को मैच कर सके और आपके सपनों को अपना सपना समझकर आपको आगे बढ़ने में मदद करे। हम कह सकते हैं कि फ्रीक मैचिंग सिर्फ प्यार और रोमांस तक ही सीमित नहीं है, बल्कि डेटिंग का ये तरीका पार्टनर के साथ नए-नए एक्सपीरिएंस शेयर करना और एक साथ आगे बढ़ना है।

क्यों पड़ा ये नाम?

वैसे नाम पड़ने हो तो कहीं से भी पड़ सकते हैं, लेकिन इस टर्म का नाम 2024 के फेमस गाने नेस्टी (Nasty) से पड़ा है। इसकी सिंगर Tinashe है। इस गाने की एक लाइन लोगों को बहुत पसंद आई है, जो है Is somebody gonna match my freak और ये इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी। इसी के बाद फ्रीक मैचिंग ट्रेंड का हिस्सा बना हुआ है।

कैसे मिलेगा फ्रीक मैचिंग पार्टनर?

इसके लिए सबसे पहले ट्रांसपेरेंसी बहुत जरूरी है। अपने पार्टनर से हर चीज को लेकर खुलकर बात करें, उन्हें बताएं कि आपको क्या पसंद है, आप लाइफ में क्या करना चाहते हैं और अपने सपनों को पूरा करने में आप अपने पार्टनर से किस तरह की उम्मीद रखते हैं। इस वजह से आपका पार्टनर आपको सही तरह समझेगा और अगर उसे भी आपकी मनपसंद चीजों में से कुछ पसंद होगा तो वो भी खुश होंगे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *