आप शायद यह न जानते हों कि कुछ ऐसे फूड्स होते हैं जो शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ा देंगे। इन फूड्स में प्यूरीन नाम का तत्व पाया जाता है जो शरीर में पचते समय एसिड निकालता है इसको यूरिक एसिड कहते हैं। ऐसे में यदि आप यूरिक एसिड से जूझ रहे हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि कौन से फूड्स आपके लिए समस्या बढ़ाएंगे और कौन से फूड्स यूरिक एसिड की समस्या कम करेंगे। तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि यूरिक एसिड पर आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

चावल

आपको बता दें कि यूरिक एसिड के दौरान चावल का सेवन कर सकते हैं। इसके अंदर ना के बराबर प्यूरिन पाया जाता है जो शरीर में जाकर यूरिक एसिड बनने में मददगार नहीं होगा। यदि आप यूरिक एसिड के मरीज हैं तो चावल का सेवन कर सकते हैं।

कॉफी

इस दौरान कॉफी का सेवन न करें क्योंकि इसमें प्यूरीन पाया जाता है। इसके अलावा शराब और चाय के सेवन से भी यह समस्या बढ़ जाएगी। काली चाय के सेवन से भी शरीर में यूरिक एसिड में वृद्धि होगी।

फल

फल यूरिक एसिड की समस्या को रोकने में बेहद मददगार होंगें। फलों के तौर पर आप चेरी खा सकते हैं। इसका सेवन करने से न सिर्फ यूरिक एसिड का लेवल कम होगा बल्कि उसके कारण आने वाली सूजन से भी राहत मिलेगी। इसके अलावा आप केला भी खा सकते हैं।

अंडा

इस दौरान अंडे का सेवन करना भी आपके लिए फायदेमंद होगा क्योंकि इसके अंदर प्यूरीन बहुत कम मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इसे पचाने में शरीर को ज्यादा कठिनाई महसूस नहीं होगी और आप यूरिक एसिड की समस्या भी दूर रहेगी।

डेयरी प्रोडक्ट्स

इस दौरान डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही या दूध से बनी कोई भी चीज आप खा सकते हैं। इन सभी के अंदर भी प्यूरिन कम मात्रा में पाया जाता है ऐसे में इनके सेवन करने से यूरिक एसिड नहीं बढ़ेगा।

हरी सब्जियां

यूरिक एसिड होने पर आप हरी सब्जियां खा सकते हैं। इन सभी में भी प्यूरीन कम मात्रा में पाया जाता है ऐसे में यह यूरिक एसिड नहीं बढ़ने देंगी। आप नियमित तौर पर हरी सब्जी का सेवन कर सकते हैं। ऐसे में आप किसी भी तरह की समस्या का शिकार होने से बच जाएंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *