दिल्ली की हवा इन दिनों बेहद खराब है और इसका असर आस-पास के शहरों पर भी पड़ रहा है। खराब हवा की वजह से सेहत भी ढीली ही रह रही है। जैसे कि सुबह उठते ही खांसी आना और बलगम में काले-काले प्रदूषण के कण। कुछ लोगों को प्रदूषण के कारण लगातार खांसी होती रहती है तो कुछ लोगों के फेफड़ों में कफ जम जाता है। ऐसे में ये चाय फेफड़ों को साफ करने का काम कर सकती है तो चलिए जानते हैं।

तेज पत्ता लौंग गुड़ की चाय

इस चाय को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 2 कप पानी डालें। इस पानी में तेज पत्ता, लौंग और गुड़ का एक टुकड़ा डालकर पका लें। अब हल्दी और थोड़ा सा नमक भी डालें। चायपत्ती थोड़ा सा डालकर उबाल लें। अब जब चाय में गुड़ पूरी तरह से घुल जाए तो चाय को छान लें और इसमें नींबू का रस मिलाकर पी लें।

चाय के फायदे

इसे पीने से सुबह-सुबह गला साफ होता है और ठंड में इसे पीने से बेहतर महसूस होता है। ये आपके गले को साफ कर देती और फेफड़ों में जमे बलगम को भी खत्म। इसके सेवन से आवाज साफ हो जाती है और आप बेहतर महसूस करते हैं।

किस तरह Skin के लिए लाभकारी?

आपोक बता दें कि लौंग और तेज पत्ता दोनों एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं और ये त्वचा में एक्ने की समस्या को कम करने में मददगार हैं। इसके सेवन से खून साफ होता है जिससे ग्लोइंग स्किन पाने में मदद मिलती है।

शरीर में ताजगी का अहसास

तेज पत्ता लौंग गुड़ की चाय पीकर ताजा महसूस होता है। इसके सेवन से पूरे शरीर में ताजगी आ जाती है तो इन सब कारणों की वजह से आपको सुबह खाली पेट इस चाय को पीना चाहिए।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *