सर्दियों के इस मौसम में ठंडी हवाएं और कम आर्द्रता के कारण स्किन ड्राई हो जाती है। इसके कारण त्वचा बेजान और पपड़ीदार दिखाई देती है इसलिए इस मौसम में स्किन को एक्स्ट्रा देखभाल की जरुरत पड़ती है। ऐसे में सभी अपने चेहरे पर कई तरह के प्रोडक्ट्स भी इस्तेमाल करते हैं हालांकि कुछ चीजें आपकी स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करेंगी लेकिन कुछ आपको नुकसान भी पहुंचा सकती है ऐसे में आपको सर्दियों के इस मौसम में कुछ चीजें चेहरे पर लगाने से बचना चाहिए। इससे चेहरे को कोई नुकसान नहीं होगा और त्वचा भी हेल्दी रहेगी। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि कौन सी चीजें सर्दियों में चेहरे पर नहीं लगानी चाहिए।

मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर

सर्दियों में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर का ज्यादा इस्तेमाल न करें। इस मौसम में स्किन ड्राई हो जाती है जिसके कारण चेहरे पर पपड़ी जमने लगती है। त्वचा, रूखी और बेजान दिखने लगेगी। ऐसे में इन दोनों का पाउडर इस्तेमाल करने से स्किन ज्यादा ड्राई हो जाएगी। मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर त्वचा से अतिरिक्त सीबम के उत्पादन रोकेंगे। इससे स्किन की ड्राईनेस बढ़ेगी।

आलू का रस

इस मौसम में अपने चेहरे पर आलू का रस बिल्कुल भी न लगाएं। स्किन रूखी और बेजान होने के कारण आलू का रस स्किन को मॉइश्चराइज करने की जगह ड्राई बना देगा। ऐसे में यदि आप सर्दियों में आलू के रस का इस्तेमाल करेंगे तो इससे स्किन पर पपड़ी बनेगी। यह स्किन को रूखा बनाएगा हालांकि, यदि आपकी स्किन ऑयली है तो कभी-कभी चेहरे पर आलू के रस का इस्तेमाल करें।

ऑयल बेस्ड क्रीम

अक्सर लोग इस मौसम में ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए चेहरे पर ऑयल बेस्ड क्रीम लगा लेते हैं लेकिन, यह सभी स्किन टाइप के लोगों के लिए फायदेमंद नहीं होगी। ऑयल बेस्ड क्रीम, ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए सही होगी लेकिन, ऑयली और नॉर्मल स्किन वाले लोगों को ऑयल बेस्ड क्रीम नहीं लगानी चाहिए क्योंकि, ज्यादा ऑयल और चिपचिपाहट पोर्स को बंद कर देंगे। इससे चेहरे पर एक्स्ट्रा ऑयल जमा होगा इसके कारण मुंहासे या ब्लैकहेड्स की समस्या भी हो सकती है।

एल्कोहल बेस्ड टोनर न लगाएं

सर्दियों में आप अपने चेहरे पर एल्कोहल बेस्ड टोनर न लगाएं। यह टोनर स्किन को ड्राई और बेजान बनाएंगे। खासकर, यदि आपकी स्किन सेंसिटिव या ड्राई है तो इस टोनर का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें। एल्कोहल त्वचा से नमी को सोख लेगा और स्किन पर रूखापन बढ़ेगा।

मिनरल ऑयल न करें इस्तेमाल

मिनरल ऑयल और पेट्रोलियम जेल त्वचा पर बैरियर की तरह काम करेंगे। मिनरल ऑयल चेहरे की त्वचा पर नमी बनाए रखने में मदद करेंगे लेकिन, इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से पोर्स बंद होंगे। इसकी वजह से मुंहासे और ब्लैकहेड्स की समस्या होगी। यदि आपको पहले से ही मुंहासे हैं, तो सर्दियों में मिनरल ऑयल का इस्तेमाल भूलकर भी न करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *