आमतौर पर बालों को निकालने के लिए अलग-अलग तरीके इस्तेमाल होते हैं। जैसे पुरुष शेव करके अपनी दाढ़ी साफ करते हैं वहीं महिलाएं वैक्स की मदद से इन्हें क्लीन करती हैं। इस प्रक्रिया के बाद यदि कुछ बाल रह जाएं तो उन्हें प्लकिंग के जरिए निकाला जाता है। यह प्रक्रिया आम है और इसे कोई भी कर सकता है लेकिन, क्या आप यह जानते हैं कि चेहरे के बालों को प्लकिंग का इस्तेमाल करके नहीं हटाना चाहिए। जीं, हां यह आदत पुरुष और महिला दोनों के लिए नुकसानदायक होगी। आइए जानते हैं कि चेहरे के बाल उखाड़ने से कैसे नुकसान होगा।

इनग्रोन हेयर

जब बाल बाहर की ओर न होकर अंदर की ओर होने लगते हैं तो ऐसी प्रक्रिया को इनग्रोन हेयर कहा जाता है। ऐसा अक्सर शेविंग या प्लकिंग के चलते होता है। इस बात का ध्यान रखें कि इनग्रोन हेयर होने पर व्यक्ति को असहनीय दर्द हो सकता है और प्रभावित हिस्से में सूजन भी हो सकती है। ऐसे हेयर होने पर पिंपल जैसा दिखता है वहां काफी खुजली होती है और पस भी जम सकती है। ऐसी स्थिति को आप बिल्कुल भी इग्नोर न करें और डॉक्टर से संपर्क जरुर करें।

इंफेक्शन

वैसे तो आपको यह जानकर हैरानी होगी लेकिन यह बात बिल्कुल सच है कि प्लकिंग के कारण भी इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाएगा क्योंकि जब आपप अपने चेहरे के बालों को प्लक करते हैं तो इससे स्किन के पोर्स खुले रह जाएंगे जिसमें बैक्टीरिया पनप जाएंगे और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाएगा। सिर्फ यही नहीं बल्कि इंफेक्शन के कारण स्किन पर कील-मुंहासे भी हो जाएंगे।

स्किन इरिटेशन

अगर आप हर बार अपने बालों को प्लकर की मदद से निकालते हैं तो उस हिस्से में बाल खींचते हुए आपको दर्द होगा। कई बार तो बाल इतने तेजी से खिंच जाएंगे कि वहां रेडनेस और जलन होने लगेगी। बाद में वहीं स्किन इरिटेशन के कारण दर्द और रेडनेस हो जाएगी।

स्कार हो जाएंगे

कई बार जब हम बालों को जबरदस्ती उखाड़ने हैं तो भी उस हिस्से में इंफेक्शन हो सकती है। इस इंफेक्शन के कारण वहां स्कार हो जाएंगे। वैसे तो आप इस बात का ध्यान रखें कि स्कारिंग एक तरह की ऐसी प्रक्रिया है जिसमें किसी भी तरह की चोट के बाद हीलिंग की प्रक्रिया दिखती है हालांकि कुछ मामलों में स्कार लंबे समय तक बनी रहेगी। प्लकिंग के कारण ऐसा हो सकता है।

हाइपरपिग्मेंटेशन होगी

यह एक तरह की स्किन कंडीशन है, जिसमें प्रभावित हिस्सा डार्क हो सकता है। वहीं, यदि कोई अपने बालों को प्लकर की मदद से रिमूव करेगा तो वहां हाइपरपिग्नमेंटेशन की समस्या होगी यानी कि प्रभावित स्किन डार्क हो जाएगी । वैसे तो यह परेशानी तब होगी जब स्किन में बहुत ज्याद मेलानिन होगा, यदि प्लकिंग करने के कारण हाइपरपिग्मेंटेशन हो ऐसे में यह प्रक्रिया दोबारा न दोहराएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *