सर्दी हो या गर्मी मौसम में जैसे ही बदलाव होता है ज्यादातर लोग गले के इंफेक्शन से परेशान हो जाते हैं। दरअसल, इस मौसम में इंफेक्शन का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही आपके गले में सूजन, खांसी, दर्द और खराश का कारण बन सकती है हालांकि इससे बचने के लिए आप घरेलू इलाज का इस्तेमाल कर सकते हैं। घरेलू इलाज की बात करें तो आयुर्वेदिक गुणों से युक्त अजवाइन का काढ़ा आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। इससे गले से जुड़ी कई तरह की समस्याओं को आप समय रहते ठीक कर सकते हैं। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए अजवाइन के काढ़ा के फायदे बताते हैं।
काढ़ा पीने के फायदे
अजवाइन को भारतीय रसोई का खास हिस्सा माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गले की खराश जैसी समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद रहेंगे। यह गले की सूजन को कम करेगी, गले की मांसपेशियों को आराम देगी और इंफेक्शन को रोकने में भी मदद करेगा।

गले की सूजन होगी कम
अजवाइन में थायमोल नाम का तत्व पाया जाता है जो आपके गले की सूजन को कम करने में मदद करेगा।
गले की खराश होगी दूर
शहद और हल्दी के साथ अजवाइन का इस्तेमाल गले की जलन और खराश को शांत करेगा।
इंफेक्शन से होगा बचाव
यह काढ़ा गले में पाए जाने वाले बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करने में मददगार होंगे।
इम्यूनिटी बनेगी मजबूत
नियमित रूप से अजवाइन का काढ़ा पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होगा जिससे गले की समस्याएं कम होगी।
इस तरह बनाएं काढ़ा
सामग्री
अजवाइन – 1 चम्मच
तुलसी की पत्तियां – 2-3 पत्ते
हल्दी – 1 चुटकी
पानी – 2 कप
शहद – 1 चम्मच
बनाने का तरीका
. एक बर्तन में 2 कप पानी डालकर इसमें अजवाइन डाल दें।
. जब पानी आधा हो जाए तो इसमें तुलसी की पत्तियां और हल्दी डाल दें।
. इस काढ़े को छानें और फिर इसमें और स्वाद के लिए शहद मिला दें।
. आपका काढ़ा बनकर तैयार है। गुनगुना करके पी लें।

अजवाइन का काढ़ा न केवल गले की खराश ठीक करेगा, बल्कि यह पाचन को सुधारने, सर्दी-जुकाम को ठीक करने, और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी फायदेमंद साबित होगा। इसे नियमित रूप से पीने से शरीर को कई फायदे होंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
