वजन घटाने के लिए बहुत से पापड़ बेलते हैं। तरह तरह की चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। उदाहरण के लिए डाइट, एक्सरसाइज और फास्टिंग आदि। लेकिन अगर वेट लॉस के लिए सही हिसाब से चीजों को फॉलो किया जाए तो ज्यादा फायदा होता है। अब बात अगर अलसी से बीजों की करें तो अलसी के बीजों का सेवन वेट लॉस में बेहद तेजी से काम करता है और ये आंतों की गति में तेजी लाता है। जिस वजह से वजन घटाने में मदद मिलती है।

वेट लॉस के लिए क्यों अलसी के बीज?

वजन कम करने के लिए असली बीजों के सेवन के बारे में इसलिए कहा जाता है क्योंकि अलसी के बीजों में फाइबर की मात्रा इतनी ज्यादा होती है कि ये जैली जैसा कंपाउंड बनाता है और फिर आंतों से चिपककर फैट के कणों को बाहर निकालने का काम करता है। इस वदह से वेट जल्दी कम होता है और शरीर आपका फिट रहता है।

भूख को कम करना

अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो आपकी भूख को रोकने का काम करता और पेट को हमेशा भरा-भरा सा महसूस करवाता है। जिस कारण आपके वेट लॉस में मदद होगी, क्योंकि आपका पेट भरा रहेगा और आप कुछ फालतू का नहीं खाएंगे।

कैसे करें बीजों का सेवन

अलसी के बीजों को अंकुरित करके खा सकते हैं। आह इसमें नमक, नींबू और सरसों का तेल मिलाकर भी खा सकते हैं। इसकी चटनी भी फायदेमंद रहेगी। चटनी के लिए सबसे पहले अलसी के बीजों को भून लें, इसमें थोड़ा पानी मिलाएं और फिर नमक मिलाकर इसे खा लें। आप इसे प्याज, पत्तोगोभी और मूली के साथ सलाद के रूप में खा सकते हैं। स्मूदी भी अच्छा ऑपशन रहेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *