सर्दियां आने के साथ ही शरीर में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं। ऐसे में इस मौसम में बहुत ज्यादा आलस आने लगता है और बार-बार भूख भी लगती है। ऐसे ही त्वचा में ड्राईनेस आना भी सर्दियों में आने वाले आम बदलावों में से एक है। मौसम में ड्राईनेस बढ़ने के कारण त्वचा में भी ड्राईनेस बढ़ने लगती है। इसके कारण स्किन रूखी और बेजान दिखने लगती है। रूखी और बेजान स्किन होने के कारण त्वचा में खुजली होने लगती है। वहीं, सर्दियों में वाटर इनटेक कम होने और गर्म कपड़े पहनने के कारण भी त्वचा में खुजली होने लगती है लेकिन यदि आप कुछ चीजों का ध्यान रखेंगे तो आपको शरीर की खुजली से जल्द राहत मिलेगी। तो चलिए आपको बताते हैं कि सर्दियों में होने वाली खुजली की समस्या को दूर कैसे कर सकते हैं।

माइल्ड साबुन लगाएं

हार्श साबुन में कैमिकल्स ज्यादा इस्तेमाल होते हैं। इनका इस्तेमाल करने से स्किन में ड्राईनेस बढ़ेगी इसलिए सर्दियों में माइल्ड सोप जरुर इस्तेमाल करें। ऐसे में आपको क्रीमी टेक्सचर और मॉइश्चराइजिंग साबुन इस्तेमाल करें। इससे स्किन में मॉइश्चर बना रहेगा और नहाने के बाद त्वचा में खुजली भी नहीं होगी।

ज्यादा गर्म पानी से न नहाएं

सर्दियों में गर्म पानी से नहाना आरामदायक तो होगा लेकिन उतना ही यह त्वचा के लिए नुकसानदायक होगा। यदि आप ज्यादा गर्म पानी से नहाएंगे, तो इसके कारण स्किन का मॉइश्चर कम होगा। इस कारण स्किन में ड्राईनेस बढ़ेगी। साथ ही आपको त्वचा में खुजली और रेडनेस बढ़ने जैसी समस्याएं होने लगेगी।

वाटर इनटेक मेंटेन करके रखें

सर्दियों में प्यास भी कम लगती है। ऐसे में शरीर की जरूरत के अनुसार, पानी भी कम पीया जाता है। कम पानी पीने के कारण बॉडी डिहाइड्रेट होने लगेगी जिसके कारण त्वचा में भी ड्राईनेस बढ़ जाएगी। इसके कारण त्वचा रूखी दिखने लगेगी। बॉडी में हाइड्रेशन मेंटेन न होने के कारण खुजली की समस्या भी बढ़ जाएगी।

सही मॉइश्चराइजर लगाएं

खुजली दूर करने के लिए आपको दिन में 2-3 बार मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें। अपनी स्किन के अनुसार, कोई हैवी और हाइड्रेटिंग मॉइश्चराइजर चुनें क्योंकि यदि स्किन ज्यादा ड्राई होगी तो आपको बार-बार त्वचा में खुजली होती रहेगी।

ढीले कपड़े पहनें

टाइट कपड़े पहनने की जगह आप बजाय ढ़ीले कपड़े पहनें। सर्दियों में ठंड से बचने के लिए लोग टाइट कपड़े ज्यादा पहनते हैं लेकिन इनके कारण भी खुजली की समस्या बढ़ सकती है इसलिए ढीले और कंफर्टेबल कपड़े पहनें। इससे आपको बार-बार खुजली भी नहीं होगी और आप दिनभर रिलैक्स महसूस करेंगे।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *