बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपनी फिल्मों के चलते लोगों को दिवाना बनाए रखती हैं। साथ ही उनकी खूबसूरती का तो हर कोई ही दिवाना है। लोग उनकी तरह ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, लेकिन वो एक्सट्रेस हैं और महंगे प्रोडक्ट्स यूज करती होंगी तो लोग उम्मीद छोड़ देते हैं। बात तो ठीक है कि वे एकट्रेस हैं, लेकिन हाल ही में अदाकारा ने फैंस के साथ अपनी बेहद खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन का राज शेयर किया है।

आपको बता दें कि कियारा आडवाणी हाल ही में एक लांच पार्टी का हिस्सा बनी थीं, जहां एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वे स्किन केयर के लिए अपनी दादी का एक कमाल का नुस्खा अपनाती हैं। दादी के नुस्खे से एक मास्क तैयार करती हैं, जो उनकी स्किन को इंस्टेंट ग्लो और साफ बना देता है।

दादी का खास नुस्खा

इस नुस्खे को बनाने के लिए वेबेसन, दूध या मलाई और शहद का इस्तेमाल करती हैं। उन्होंने बताया कि थोड़े से बेसन में शहद और दूध या मलाई डालकर एक मास्क तैयार कर लें और इसे सीधे चेहरे पर लगा लें। इसे लगाने से आपकी स्किन साफ और चमकदार होगी। ये एक होममेड मास्क होगा जो स्किन डिटॉक्स की तरह काम करेगा।

जानें कितना फायदेमंद है ये मास्क

एक्सपर्ट्स का कहना है कि बेसन, दूध या मलाई और शहद से बना डीआईवाय होममेड मास्क कई लोग इस्तेमाल करते हैं। बहुत से लोग ये मानते हैं कि ये मास्क गर का बना होता है तो इससे त्वचा साफ रहेगी, डेड स्किन सेल्स हटाेंगे और त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बेसन में एक्सफोलीएटिंग गुण होते हैं, जो इसे एक प्राकृतिक एक्सफोलीएटर बनाते हैं। साथ ही दूध, मलाई और शहद भी आपकी त्वचा को फायदा पहुंचाते हैं।

लेकिन कुछ हद तक की इस मास्क को इस्तेमाल किया जा सकता है, क्योंकि लोगों की स्किन टाइप अलग अलग होती है। ऐसा भी हो सकता है कि कुछ लोगों की स्किन पर ये मास्क जलन करना शुरू कर दे और कुछ पर पिंपल, एक्ने, ब्रेकआउट, रेडनेस या ड्राईनेस आदि। इसलिए अगर किसी की स्किन सेंसिटिव है तो चेहरे पर इस तरह के मास्क का इस्तेमाल करने से पहले स्किन के डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *