अक्सर प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं को पीठ में दर्द की शिकायत रहती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रेग्नेंसी में पीठ दर्द होना आम है, क्योंकि जैसे-जैसे गर्भ में पल रहा शिशु बड़ा होता जाता है, वैसे-वैसे उसका वजन भी बढ़ता जाता है। ऐसे में उसके बॉडी वेट का दबाव महिला के शरीर के निचले हिस्से में बढ़ जाता है जिससे महिला के लिए उठना-बैठना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में पैरों में सूजन और दर्द भी बढ़ जाता है हालांकि, यह सब समस्याएं प्रेग्नेंसी के बाद अपने आप ही खत्म हो जाती हैं। वहीं, आईवीएफ के जरिए प्रेग्नेंसी की बात करें तो अक्सर महिलाओं को इस ट्रीटमेंट के दौरान भी पीठ दर्द की समस्या की शिकायत रहती हैं। अब यहां सवाल यह है क्या आईवीएफ ट्रीटमेंट के कारण पीठ दर्द की समस्या हो सकती है? आइए, जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट्स का क्या कहना है।
आईवीएफ ट्रीटमेंट के कारण पीठ दर्द की समस्या होगी
जैसा कि आप यह जानते ही हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान पीठ दर्द होना कोई नई समस्या नहीं है। ऐसा बच्चे के बढ़ते वजन के कारण होता है। प्रेग्नेंसी में भी कई बार पीठ का दर्द इतना बढ़ जाता है कि महिला के लिए उठना-बैठना मुश्किल हो जाता है। वहीं, यदि हम बात आईवीएफ ट्रीटमेंट की करें, तो इस प्रक्रिया के दौरान भी महिला को पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है हालांकि, पीठ दर्द होना आईवीएफ ट्रीटमेंट का एक लक्षण है, जो सामान्य गर्भावस्था में हो रहे पीठ दर्द जैसे ही अस्थाई होता है।

यहां सवाल यह आता है कि आखिर आईवीएफ ट्रीटमेंट के कारण पीठ दर्द क्यों होता है? इस बारे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि – ‘आईवीएफ ट्रीटमेंट के दौरान महिलाओं को कई तरह के इंजेक्शन लगाए जाते हैं और दवाईयां दी जाती हैं। कई बार इन इंजेक्शन और मेडिसिन के कारण से असहजता बढ़ सकती है। ऐसे में पीठ दर्द की समस्या हो सकती है हालांकि आईवीएफ प्रक्रिया के दौरान हार्मोनल बदलाव होना भी सामान्य है तो यह भी पीठ दर्द का एक कारण हो सकता है। कुल मिलाकर, आप यह कह सकते हैं कि आईवीएफ प्रक्रिया के दौरान पीठ दर्द होना असामान्य नहीं है। हां, यह अस्थाई है, जो कि समय के साथ-साथ दूर हो जाता है।
पीठ दर्द होने के कारण
शरीर पर दबाव
कई बार आईवीएफ ट्रीटमेंट महिला के लिए बहुत थकान भरा रहता है। ऐसे में जब महिला थकान से भर जाती है तो ऐसे में बॉडी मसल्स पर दबाव बनता है जिसके कारण महिला के पीठ में दर्द होने लगता है। यह दर्द हल्के से लेकर तीव्र हो सकता है। हां, यदि किसी महिला के लिए आईवीएफ ट्रीटमेंट के दौरान असहनीय दर्द हो, तो उन्हें इसके प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। तुरंत डॉक्टर से संपर्क भी करना चाहिए।
हार्मोनल बदलाव
जैसा कि पहले ही आपको बताया कि आईवीएफ ट्रीटमेंट के दौरान महिला के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में असहजता और पीठ दर्द जैसी समस्या होना आम है। इसके अलावा, एंब्रियो ट्रांसफर करने के बाद भी कई महिला को पीठ दर्द की शिकायत रहती है। असल में, पीठ दर्द से यह साफ होता है कि बॉडी इस प्रोसीजर के प्रति पॉजिटिव रूप से ही प्रतिक्रिया दिखा रही है। वहीं, एंब्रियो ट्रांसफर के बाद बॉडी में टेंप्रेरी हार्मोनल बदलाव होते रहते हैं, जो कि पीठ दर्द का कारण बनेंगे।
तनाव
जैसा कि आपको यह पता होगा कि आईवीएफ ट्रीटमेंट के दौरान महिला के मन में कई तरह का डर भी होता है जैसे कि आईवीएफ ट्रीटमेंट सफल होगा या फिर नहीं, बच्चा स्वस्थ होगा या नहीं? इसके अलावा, आईवीएफ ट्रीटमेंट अपने आप में ही बेहद खर्चीली प्रक्रिया है। ऐसे में प्रक्रिया के दौरान महिला को तनाव होना एक सामान्य बात है। एक्सपर्ट्स की मानें तो तनाव भी महिला के लिए पीठ दर्द कारण बनेगा। आईवीएफ ट्रीटमेंट करवा रही महिलाओं के लिए बहुत जरूरी है कि वह तनाव से दूर रहें और अपने तथा अपने होने वाले बच्चे के बारे में अच्छा-अच्छा ही सोचें। इससे उनकी प्रेग्नेंसी जर्नी भी स्मूद बन जाएगी

ऐसे पाएं पीठ दर्द से राहत
आईवीएफ ट्रीटमेंट के दौरान यदि आपको माइल्ड पेन हो, तो उससे राहत पाने के लिए आप कुछ टिप्स अपना सकते हैं जैसे कि।
हीट पैक इस्तेमाल करें
यदि पीठ दर्द काफी समय से हो रहा है तो इससे राहत पाने के लिए आप हीट पैक का इस्तेमाल करें। अगर घर में हीट पैक न हों तो एक तौलिए को गर्म पानी में भिगो लें। फिर इसे निचोड़कर अपनी पीठ पर रखें इस प्रक्रिया को कुछ देर के लिए दोहराएं। इससे भी पीठ दर्द से आराम मिलेगा।
पोश्चर का ध्यान रखें
आईवीएफ प्रक्रिया से गुजर रही महिलाओं को अपने पोश्चर का भी खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसे मूव्स न करें, जिससे पीठ पर दबाव बढ़े।
पूरा आराम करें
पूरा आराम करें। वैसे भी आईवीफ प्रक्रिया के दौरान डॉक्टर की सलाह पर महिलाओं को बेड रेस्ट करनी चाहिए, ताकि यह प्रोसेस सफल तरीके से हो पाए और महिला का स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहे।
मसाज करवाएं
अगर हो तो पीठ दर्द से राहत पाने के लिए किसी से मसाज जरुर करवाएं। मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और पीठ दर्द से भी आपको आराम मिलेगा।

हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें
अगर डॉक्टर से अनुमति हो तो हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें। इससे भी पीठ दर्द से राहत जाएगी। आप वॉकिंग और योग कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
