गर्मियों में बर्तन धोना सबसे मुश्किल काम होता है। उन लोगों को सलाम है जो सर्दियों में पानी का काम करते हैं, चाहे घर पर या बाहर। सर्दियों में टंकी का पानी काफी ठंडा हो जाता है, जिससे काम करने में बहुत मुश्किल होती है। कई बार पानी इतना ठंडा हो जाता है कि बर्तन धोने का बिल्कुल भी मन नहीं करता। बहुत बार ऐसा होता है कि बर्तनों का अंबार लग जाता है और सिर्फ देखने से ही हाथ कांपने लग जाते हैं। ऐसे में हम आपके कुछ टिप्स लाएं हैं जिनकी मदद से आप आराम में सर्दियों में बर्तन धो सकते हैं।
सर्दियों में आसानी से बर्तन धोने के उपाय
ग्लव्स पहन लें
गर्मियों में तो पानी बहुत अच्छा लगता है और बिवा ग्लव्स के बर्तन धोए जा सकेत हैं, लेकिन सर्दियों में ठंडे पानी से बच कर बर्तन धोना चाहते हैं तो ग्लव्स एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इससे बर्तन धोना काफी आसान हो जाएगा और हाथों को ठंड भी नहीं लगेगी। ये ग्लव्स जल्दी खराब भी नहीं होते।
बर्तनों को पानी में भिगो दें
साफ करने से पहले आप बर्तनों को पानी में भिगोकर रख दें। पानी में भिगोते समय हल्का डिशवॉशिंग लिक्विड, बेकिंग सोडा या फिर सिरका मिलाकर रख दें। बर्तनों को पानी में पूरी तरह न भिगोएं। पानी में भिगोए रखने से बर्तनों की चिकनाई और दाग नरम हो जाते हैं, जिस कारण बर्तन धोने में आसानी होती है।
गर्म पानी
सर्दियों में बर्तनों को गर्म पानी से धो सकते हैं। आप गैस-चूल्हे के अलावा गीजर की मदद से भी पानी गर्म ले सकते हैं और इसमें हल्का ठंडा पानी मिला कर बर्तन को धो सकते हैं। अगर गर्म पानी से बर्तनों को धोया जाए को तेल वाला बर्तन भी आसानी से साफ हो सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
