हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन हेल्दी और चमकदार बनें। और निखरी त्वचा पाना वैसे भी आसना काम नहीं है। इसके लिए लोग खूब पेपड़ बेलते हैं। कोई महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करता है, कोई हर हफ्ते पार्लर जाता है, लेकिन फिर भी जैसा चेहरा वे चाहते हैं वैसा उन्हें मिल नहीं पाता। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं तो आपको ये पता होना चाहिए कि बाहर से सुंदर दिखने के लिए आपको पहले अंदर से सुदर दिखना होता है। इसलिए यहां आपको मुफ्त में एक तरीका बताया जाएगा, जिससे आप खुद को अंदर से हेल्दी रखेंगे और असर बाहर भी दिखेगा।
मुफ्त का तरीका
अपनी स्किन को हेल्दी, निखरी और ग्लोइंग बनाने के लिए आप दिन की शुरुआत एक गिलास किशमिश का पानी पीकर कर सकते हैं। इसे पीने के लिए मुट्ठीभर किशमिश लें और रातभर इस पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को खाली पेट किशमिश के साथ या छानकर पी लें।

स्किन पर किशमिश के पानी का असर
Without Acne and pimple Face
इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल गुण मुंहासों को पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। जिस वजह से एक्ने और पिंपल नहीं होते। ये गुण त्वचा से अशुद्धियों को साफ करने में भी मददगार हैं।
Face Glow
किशमिश का पानी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो त्वचा को डिटॉक्सीफाई करके उसे साफ और अंदर से ग्लोइंग बनाता है। इसके सेवन से त्वचा में नमी आती है, जो आपकी स्किन ग्लोइंग रखने में मदद करता है।
Good for Dark Circles
किशमिश का पानी शरीर में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाता है। इस वजह से आंखों के आसपास की नाजुक त्वचा को पोषण मिलता है और आंखों के नीचे काले घेरे जिन्हें हम डार्क सर्कल्स कहते हैं कम हो जाते हैं।
Antiaging Qualities
किशमिश के पानी में विटामिन सी और पॉलीफेनोल्स मौजूद होते हैं। ये गुण चेहरे से महीन रेखाओं और झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही किशमिश के पानी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स गुण स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। इससे एजिंग के लक्षणों कम करने में मदद मिलती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
