आजकल कम उम्र में ही सभी के बाल सफेद होने लग गए हैं। सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं बल्कि छोटे-छोटे बच्चे भी इस समस्या से परेशान हैं। बाल सफेद होने के कारण बच्चे का आत्मविश्वास भी प्रभावित होता है। साथ ही, कम उम्र में बाल सफेद होने के कारण बच्चों के मानसिक विकास पर भी प्रभाव पड़ता है। बच्चों के बाल सफेद होने से पेरेंट्स भी परेशान हो जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो कि बच्चे के बालों का सफेद होना मुख्य कारण मेलानिन नाम का पिगमेंट है। इसकी कमी के कारण ही बच्चों के बाल सफेद होने लगते हैं। बाल सफेद होने पर पेरेंट्स भी समझ नहीं पाते कि उन्हें क्या करना चाहिए क्योंकि कम उम्र में बच्चों के बालों को रंगने के लिए डाई और हेयर कलर्स का भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। ऐसे में यदि आपके बच्चों के बाल किसी कारण से सफेद हो रहे हैं तो आप उनकी डाइट में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आज आपको कुछ ऐसे फूड्स बताते हैं जिन्हें खाने से बच्चों के बाल सफेद होने से बच जाएंगे। इस विषय पर आयुर्वेदिक डॉ. दीक्षा भावसार ने इंस्टाग्राम पर वीडियो भी शेयर किया है तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन से फूड्स बच्चों के बालों के लिए कौन से फूड्स फायदेमंद रहेंगे।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/DCmKCWAysT_/?utm_source=ig_web_copy_link

काले तिल

यह शरीर में मेलेनिन का उत्पादन करने के लिए मेलानोसाइट गतिविधि को बढ़ावा देंगे। रोज बच्चों के खाने में काले तिल शामिल करने से आप बच्चे के सफेद बालों को काला बना सकते हैं। आप बच्चों की रोटी में काले तिल मिलाएं। इसके अलावा उन्हें रोज के खाने में आप एक काले तिल का लड्डू दे सकते हैं। इसके साथ ही, काले तिल के बीज से बच्चों के बालों की मालिश करें। इस तेल से मालिश करने से स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने और बालों को सफेद होने से रोकने में मदद मिलेगी।

करी पत्ता

इनमें विटामिन-ए, बी, सी और बी-12 भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा ये पत्ते आयरन और कैल्शियम का भी एक बेहतरीन सोर्स माने जाते हैं। यह बालों का झड़ना कम करने, सफेद बालों को रोकने और बालों के विकास में सुधार करने में मदद करेगा। आप करी पत्ते रोजाना खाना बनाते हुए इस्तेमाल कर सकते हैं।

आंवला

यह एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी से भरपूर माना जाता है, जो बालों के सफेद होने से कम करने में मदद करेंगे। बच्चों के बालों को सफेद होने से रोकने और उन्हें दोबारा काला बनाने के लिए आप उन्हें आंवले की कैंडी, जूस और आंवले का मुरब्बा खाने के लिए दे सकते हैं।

गाय का घी

बच्चों के खाने में 1 चम्मच गाय का घी शामिल करें। इससे बालों के अनियमित सफेद होने की समस्या से बचाव होगा। बालों की देखभाल के अलावा गाय का घी आपके बच्चों की इम्यूनिटी पॉवर, रंग, पाचन, याददाश्त, नींद और ऑवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाने में भी मदद करेगा।

काली किशमिश

किशमिश आयरन का पावर हाउस मानी जाती है और इसमें विटामिन-सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि मिनरल का तेजी से अवशोषण करने में मदद करेगा। सफेद बाल, बालों के झड़ने को रोकने और स्वस्थ बालों के विकास में काली किशमिश मदद करेगी। बच्चों को रोजाना सुबह खाली पेट 5 भीगे हुए काले किशमिश खिलाएं।

इस बात का भी रखें ध्यान

बच्चों के बालों के सफेद होने की समस्या बहुत ज्यादा गंभीर नहीं है हालांकि इस समस्या से बचने के लिए आप अलग-अलग खाद्य पदार्थ उनकी रुटीन में शामिल कर सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *