सर्दी की शुरुआत हो चुकी है और लोग ऐसे में गर्म जगहों की तलाश करते हैं। वे कोशिश करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा समय धूप में निकाल सके या जहां भी काम कर रहे हो वहां थोड़ी जगह गर्म हो। ऐसे में घर को गर्म रखना मुश्किल का काम हो सकता है। इसलिए आपके लिए इस आर्टिकल में हम लाएं हैं कि किस तरह भीषण ठंड में भी आप घर को गर्म रख सकते हैं। आपको हीटर या ब्लोअर का भी जरूरत नहीं है।

ब्लोअर और हीटर की जरूरत नहीं

अब हर कोई ब्लोअर और हीटर नहीं खरीद सकता। लोगों को अपनी जेब के हिसाब से चलना होता है और ये कोई बुरी बात नहीं है। वैसे भी ब्लोअर और हीटर के प्रयोग से सेहत पर अच्छा असर नहीं पड़ता। सर्दियों में अगर आप भी ब्लोअर और हीटर का प्रयोग करते हैं तो अब से छोड़ दें, क्योंकि हम आपको कुछ अच्छे उपाय बताएंगे जिससे आपका घर 24 घंटे गर्म रहेगा।

सर्दी में घर को गर्म करने के उपाय

वार्म लाइट

आप अपने कमरों में वार्म लाइट्स का प्रयोग कर सकते हैं। ये लाइटें आपको रोशनी भी अच्छी देगी और दूसरे बल्ब की जरूरत भी होगी। इन लाइट्स की मदद से आपके कमरे का तापमान बढ़ता है और कमरा गर्म रहता है। इसके अलावा घर को गर्म रखने के लिए कैंडल्स भी लाभकारी है।

दरवाजे और खिड़कियों को बंद रखें

सर्दी के मौसम में ठंडी हवाएं बहुत चलती हैं, जिसके कारण आप बीमार भी पड़ सकते हैं, इसलिए घर में दरवाजों और खिड़कियों को बंद रखें, ताकि ठंडी हवाएं घर के अंदर प्रवेश न कर सके। ठंडी हवाओं से घर का वातावरण अचानक से ठंडा हो जाता है। इसलिए इस बात की सलाह आपको दी गई है। घर से बाहर जाते समय भी अपने आप को पूरी तरह कवर करके जरूर रखें।

बोरे और कार्पेट

इस मौसम में कमरों के फर्श काफी ठंडे हो जाता हैं और नंगे पांव ठंडे फर्श पर चलने से तबियत खराब हो सकती है, इसलिए फर्श को गर्म रखने के लिए आप नीचे बोरे और कार्पेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें फर्श पर बिछा दें ताकि आपका कमरा और फर्श दोनों गर्म रहें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *