हॉस्टल लाइफ में अक्सर सभी बच्चे या टीनएजर्स अपने खाने-पीने का ध्यान नहीं रखते। इस उम्र में आपको पोषण की कमी नहीं होने देने चाहिए क्योंकि इसके कारण बाद में दिक्कतें आती हैं। हॉस्टल स्टूडेंट्स के लिए हेल्दी फूड्स के बारे में अब खुद एक्सपर्ट्स ने जानकारी दी है। बेवक्त भूख लगना एक समस्या है, इस दौरान सबसे बड़ा सवाल यह होता है किक्या खाया जाए। हॉस्टल लाइफ में यह काफी सताता है। हॉस्टल में रहने के दौरान स्टूडेंट्स स्नैक्स, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट खाते रहते हैं। ऐसे में पोषक तत्व शरीर को नहीं मिल पाते। पीछे छूट जाता है। शरीर में प्रोटीन की कमी हो सकती है जिसके कारण मसल्स मास में कमी, बाल झड़ना, बेजान स्किन की समस्याएं भी हो सकती हैं।
वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://www.instagram.com/reel/C_TGvqothM7/?utm_source=ig_web_copy_link
हॉस्टल में अब नहीं रहेगी प्रोटीन की चिंता
हॉस्टल में रहते हुए यदि आपको भी प्रोटीन की चिंता रहती है तो आप कुछ फूड्स का सेवन कर सकते हैं। यह काफी सस्ते होंगे और आपको भरपूर प्रोटीन देंगे। अब हाल ही में एक्सपर्ट प्रशांत देसाई ने हॉस्टल में रहने वाले बच्चों के लिए हेल्दी फूड्स बताए हैं जो कि आप खा सकते हैं। बेवक्त लगने वाली भूख को शांत करने के लिए इनका सेवन करना फायदेमंद रहेगा।
घी और केला
घी बेहद पौष्टिक पदार्थ होता है। यह आपके शरीर को ताकत देने का काम करेगा। आप इसे रोटी या खाखरा पर लगाकर आसानी से खा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने पास केला रख सकते हैं। इसे खाने से पेट तो भरेगा ही, साथ में एनर्जी भी मिलेगी।

दूध में ड्राई फ्रूट्स
जब भी भूख लगे तो आप दूध पी सकते हैं। इसमें चीनी डाल और साथ में कुछ ड्राई फ्रूट्स डालकर आप खा सकते हैं। मूंगफली और चना सबसे आसान नाश्ता रहेगा, जो आपको पोषण देगा।
उबले अंडे और प्रोसेस्ड चीज
बेवक्त लगने वाली भूख के लिए उबले अंडे आप खा सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक अंडे में करीब 6 ग्राम प्रोटीन मिल जाएगा। इसके अलावा आप प्रोसेस्ड चीज भी खा सकते हैं। यह आपको प्रोटीन तो देगा ही, मगर साथ में पेट को भी भरा रखेगा।
खीरा-टमाटर और दही
खीरा और टमाटर से बना सलाद आपके लिए बढ़िया स्नैक रहेगा। इन्हें आप टुकड़ों में काट लें और ऊपर से नमक, नींबू का रस और मसाला भी डाल लें। भूख लगने पर दही भी आप खा सकते हैं। यह भी पेट को भरा रखेगा। इसे खाने से एनर्जी भी मिलेगी क्योंकि यह प्रोटीन देने वाला फूड है।

पनीर और चाट मसाला
पनीर के ऊपर थोड़ा नमक और चाट मसाला डालकर आप खा सकते हैं। इससे आपको बहुत सारा प्रोटीन मिलेगा और देर तक आपकी भूख शांत भी रहेगी।
