सर्दी के मौसम ने दस्तक दे दी है। इस मौसम में हार्ट अटैक के मामले भी बढ़ जाते हैं। आपको बता दें कि हार्ट अटैक का एक बड़ा कारण दिल में ब्लॉकेज है। नसों में कोलेस्ट्रॉल जमने के कारण यह ब्लॉकेज बढ़ सकती है। इसके अलावा कई बार नसों के सिकुड़ने के कारण भी नसों में रक्त प्रवाह भी अच्छे से नहीं हो पाता। ऐसे में नसों को ब्लॉक होने से बचाना बेहद जरूरी है। आयुर्वेद में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जो नसों की ब्लॉकेज को कम करेगी। आज आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए उसी एक चीज के बारे में बताते हैं।

पिएं घर में बना ये काढ़ा

हार्ट ब्लॉकेज को दूर करने के लिए आप काढ़ा का सेवन कर सकते हैं। स्वामी रामदेव के अनुसार, करीब 1 चम्मच अर्जुन की छाल को 2 ग्राम दालचीनी और 5 तुलसी के पत्तें ले और इन सबको पानी में उबाल लें।

दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद अर्जुन की छाल

आपको बता दें कि अर्जुन की छाल दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं दरअसल, अर्जुन की छाल में ट्राइटरपेनॉयड नाम का कैमिकल होता है जो दिल से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का काम करेगा। इसमें मौजूद टैनिन और ग्लाइकोसाइड जैसे तत्वों में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो दिल की मांसपेशियों और रक्त वाहिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाएंगे।

ब्लड शुगर रहेगी कंट्रोल

अर्जुन रक्त वाहिकाओं को भी चौड़ा करती है और प्लाक को घोलकर रक्त प्रवाह को बेहतर बनाएगी। इतना ही नहीं, ये खराब कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी मदद करेगी।

दालचीनी में मौजूद कई औषधीय गुण

अपने खाने में दालचीनी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो आपको स्वस्थ रखने में मदद करेंगे। इसका सेवन करने से धमनियों में होने वाली रुकावट कम होगी। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होगा। इसमें पॉलीफेनॉल्स नामक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को कई अन्य बीमारियों से बचाएंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *