सुबह-सुबह कुछ भी खाओ वो हेल्दी ही होना चाहिए। अगर आप सुबह कुछ तला हुआ या ज्यादा तेल वाला खाएंगे तो आपके शरीर पर काफी बुरा असर पड़ेगा। सुबह-सुबह शरीर उठा होता है, वो भी जाग ही रहा होता है, अगर उठते सार ही उसे कुछ ऐसा दिया जाएगा तो असर तो पड़ेगा ही, वो भी बुरा। सुबह उठते ही अगर आप चाय भी पीते हैं तो वो भी सेहत के सिए ठीक नहीं है। ऐसे में लोग उठने के बाद सबसे पहला काम ग्रीन टी को पीने का करते हैं या कुछ लोग हेल्दी ब्रेकफास्ट लेते हैं। ऐसे में आज आपको एक हेल्दी आदत के बारे में बताएंगे जिसे करने से आपका वेट तो लॉस होगा साथ ही शरीर पर भी अच्छा असर पड़ेगा।
गुनगुने पानी में शहद
सुबह-सुबह आप गुनगुने पानी में शहद को डाल कर पी सकते हैं। अगर वजन नेचुरल तरीके से घटाना चाहते हैं तो ये अच्छा उपाय है। शदह में कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट्स और पोषक तत्व हैं। इसे पीने से शरीर डिटॉक्स होगा।
खाली पेट शहद के फायदे
अगर आप सुबह उठने के बाद खाली पेट शहद खाते हैं तो मेटाबॉलिज्म तेज होता है।य इसकी मदद से पेट की चर्बी कम होगी जिस वजह से आपका वेट भी लॉस होगा। शहद के सेवन से आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा। शरीर अच्छी तरह से डिटॉक्सिफाई होगा। इसे खाने से कब्ज और गैस की समस्या खत्म होगी। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करेंगे।
नींबू और शहद
नींबू और शहद के सेवन से भी तेजी से वजन कम किया जा सकता है। इसका सेवन एक साथ करना है। आप गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद और आधे नींबू का रस मिला सकते हैं। इसे पीने से पेट की चर्बी कम होगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
