सर्दियों में डैंड्रफ होना एक आम समस्या है। ठंड के मौसम में हवा ड्राई हो जाती है, जिसके कारण स्कैल्प में नमी कम हो जाती है। ऐसे में यह रूखापन डैंड्रफ का कारण बन सकता है। इसके अलावा, ठंड में ज्‍यादा गर्म पानी से बाल धोने और स्कैल्प पर ऑयल की कमी के कारण भी यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। सर्दियों में पसीना कम निकलने से अक्‍सर लोग स्कैल्प की सफाई पर ध्यान नहीं देते, जिससे डेड स्किन सेल्स बढ़ जाएंगे। इसके साथ ही, सर्दियों में फंगल इंफेक्‍शन की समस्‍या भी बढ़ जाती है और इस वजह से डैंड्रफ होता है। यदि आप सर्द‍ियों में डैंड्रफ से छुटकारा पाना चाहते हैं तो शहद का इस्‍तेमाल करें। आइए आपको आज इस आर्टिकल के जरिए शहद के 5 ऐसे मास्क बताते हैं जो आप डैंड्रफ दूर करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

शहद में मौजूद गुण

इसमें एंटीबैक्‍टीर‍ियल और एंटीफंगल गुण, इंफेक्‍शन को कंट्रोल करने का काम करेंगे। साथ ही शहद, स्‍कैल्‍प को हाइड्रेट रखेगा और ड्राईनेस को कम करेगा। शहद में पाए जाने वाले पोषक तत्‍व, स्‍कैल्‍प को स्‍वस्‍थ रखने में मदद करेंगे। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो स्किन सेल्स को रिपेयर करेंगे। शहद को स्कैल्प पर लगाने से खुजली और डैंड्रफ के लक्षणों से छुटकारा म‍िलेगा। यह स्कैल्प के ब्‍लड सर्कुलेशन को बढ़ाने और बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में भी मदद करेगा।

शहद और एलोवेरा जेल

सामग्री

शहद – 2 चम्मच
एलोवेरा जेल – 1 चम्मच

ऐसे करें इस्तेमाल

. सबसे पहले शहद एक कटोरी में डालें।
. फिर इसमें एलोवेरा जेल मिला लें।
. दोनों चीजों को मिश्रण स्कैल्प पर 20 मिनट के लिए लगाएं।
. तय समय के बाद बाल धो लें।
. इस हेयरमास्क को लगाने से स्कैल्प में खुजली की समस्या कम होगी।

शहद और टी ट्री ऑयल

सामग्री

टी ट्री ऑयल – 2-3 बूंदें
शहद – 2 चम्मच

ऐसे करें इस्तेमाल

. सबसे पहले शहद एक कटोरी में डालें।
. फिर इसमें टी ट्री ऑयल डालें।
. मिश्रण मिलाकर स्कैल्प पर मसाज करें।
. 15 मिनट बाद बाल धो लें।
. इस नुस्खे का इस्तेमाल करने से फंग्ल इंफेक्शन तेजी से खत्म होगी।

शहद और नारियल तेल का इस्‍तेमाल

सामग्री

नारियल तेल – 1 चम्मच
शहद – 2 चम्मच

ऐसे करें इस्तेमाल

. शहद में नारियल तेल मिलाएं।
. फिर मिश्रण को स्कैल्प पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
. मिश्रण को हफ्ते में 2 बार लगाएं और हल्के शैंपू से धो लें।
. यह मिश्रण स्कैल्प को हाइड्रेट रखेगा और फंग्ल इंफेक्शन जैसे डैंड्रफ या स्कैल्प इंफेक्शन को कम करेगा।

शहद और सेब का सिरका

शहद- 2 चम्मच
सेब का सिरका – 1 चम्मच

ऐसे करें इस्तेमाल

. सबसे पहले 1 चम्मच सेब का सिरका लें।
. फिर इसमें शहद मिला दें।
. इसको बालों में लगाएं।
. यह मिश्रण स्कैल्प का पीएच बैलेंस बनाए रखेगा ।
. शहद के साथ नींबू या मेथी के पेस्ट को मिलाकर भी आप हेयरमास्क बना सकते हैं।

शहद और दही मास्क

सामग्री

शहद – 1 चम्मच
दही – 1 चम्मच

ऐसे करें इस्तेमाल

. सबसे पहले 1 चम्मच शहद में दही मिलाएं।
. फिर इसे स्कैल्प पर लगाएं।
. दही में पाए जाने वाले प्री-बायोटिक्स फंग्ल ग्रोथ को रोकने में मदद करेंगे।

ऐसे करें सर्दियों में डैंड्रफ से बचाव

. बालों को गुनगुने पानी का इस्‍तेमाल करें, क्योंकि गर्म पानी स्कैल्प को रूखा बनाएगा।

. तकिये का कवर और हेयर ब्रश नियमित तरीके से धोएं।

. शहद के नियमित इस्तेमाल से स्‍कैल्‍प में खुजली, ड्राईनेस और डैंड्रफ जैसी समस्याएं दूर होगी।

. नारियल, बादाम या जैतून का तेल हल्का गर्म करके अपने स्कैल्प पर लगाएं। यह नमी को बनाए रखेगा और स्कैल्प को पोषण देगा इससे डैंड्रफ जैसी समस्‍या नहीं होगी।

.विटामिन-ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त भोजन जैसे नट्स, सीड्स आद‍ि खाएं।

. सर्दि‍यों में बालों को खोलकर न रखें और बार-बार शैंपू करने से भी बचें।

. शहद का इस्‍तेमाल करते समय इस बात का ध्यान रखें कि इसे साफ स्कैल्प पर लगाएं ताकि बेहतर परिणाम मिल पाएं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *