ठंड के मौसम में मार्केट में हर जगह आपको गाजर देखने को मिल जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं है कि गर्मियों में नहीं मिलती। गाजर का इस्तेमाल बहुत सी चीजों में किया जा सकता है, जैसे कि सलाद, सब्जि, हलवा आदि। गाजर खाना सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के काफी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके सेवन से त्वचा निखारती है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनता है।

अब कई बार ऐसे होता है कि गाजर खरीदते समय कई लोग घोखा खा जाते हैं, क्योंकि वे मार्केट से मीठी गाजर की जगह कड़वे और बासी गाजर उठा ले आते हैं। इसलिए इस लेख में आपको बताया जाएगा कि किस तरह आप ताजी और मीठी गाजर खरीद सकते हैं।

मीठी गाजर की पहचान

गाजर की पहचान आमतौर पर रंगों से की जाती है। आपको बता दें कि मीठी गाजर गहरे नारंगी रंग की होती है। ये पतली होने के साथ कोमल नजर आती है। जब इसे तोड़ते हैं तो ये अंदर से ताजा लगती है।

इस तरह करें ताजी गाजर की पहचान

ठंड के मौसम में आपको हर तरफ गाजर ही गाजर दिख जाएंगी। ऐसे में कई बार ताजी गाजर का चुनाव करना मुश्किल सा हो जाता है। ताजी गाजर के लिए आप खरीदते समय इसकी पत्तियों पर ध्यान दें। पत्तियां अगर मुरझाई हैं तो इसे बिल्कुल न खरीदें, क्योंकि ये गाजर ताजी नहीं है। मान लें कि अगर गाजर में पत्तियां नहीं है तो तब इसकी पहचान महक से कर सकते हैं।

गाजर खाने के फायदे

अगर रोजाना आप एक गाजर खाते हैं तो सेहत को बहुत लाभ होगा। गाजर में विटामिन ए के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद हैं, जो आंखों को तेज करते हैं। इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और पाचन में मदद मिलती है। गाजर का सेवन त्वचा में निखार लाता है और साथ ही ब्लड शुगर कम होता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *