शतावरी औषधीय गुणों से भरपूर जड़ी-बूटी मानी जाती है। आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए भी किया जाता है। यह महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यह महिलाओं से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में असरदार होती है। अक्सर लोग शतावरी का सेवन दूध के साथ करते हैं इसे खाने से ब्रेस्ट मिल्क का उत्पादन बढ़ेगा। इससे महिलाओं की सेहत में भी सुधार होगा। वैसे तो शतावरी का सेवन कोई भी कर सकता है लेकिन, कुछ लोगों को शतावरी का सेवन करने से बचना चाहिए। तो आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि शतावरी किसे नहीं खानी चाहिए।
बार-बार पेशाब की समस्या
अगर आपको बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है तो आपको शतावरी का सेवन करने से बचना चाहिए। इसमें मूत्रवर्धक गुण होते हैं यदि आप मूत्रवर्धक दवाइयां ले रहे हैं तो शतावरी का सेवन करने से बचें। इस स्थिति में शतावरी लेने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

प्रेग्नेंसी के दौरान
इस दौरान आपको शतावरी का सेवन करने से परहेज ही करना चाहिए। यदि आप प्रेग्नेंट हैं तो शतावरी का सेवन करने से बचें। प्रेग्नेंसी में शतावरी का सेवन करने से दिक्कत बढ़ जाएगी। प्रेग्नेंसी को सुरक्षित रखने के लिए आपको शतावरी बिलकुल नहीं खानी चाहिए।
मोटापे से जूझ रहे लोग
यदि आपका ज्यादा वजन है या आप मोटापे से परेशान हैं तो आपको शतावरी का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, शतावरी नेचुरल स्टेरॉइड्स की तरह काम करती है। ऐसे में यदि आप शतावरी का सेवन करते हैं तो इससे वजन बढ़ जाएगा इसलिए आपको शतावरी का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि आप शतावरी ले भी रहे हैं तो ज्यादा मात्रा इसका सेवन न करें।

किडनी संंबंधी समस्या में
यदि आपको किडनी से जुड़ी कोई समस्या है तो आप शतावरी का सेवन करने से बचें। यदि किसी व्यक्ति को किडनी की दिक्कत है तो ऐसे में शतावरी खाना नुकसानदायक होगा। किडनी से जुड़ी बीमारी वाले लोगों को डॉक्टर की सलाह पर ही शतावरी खानी चाहिए।
स्किन एलर्जी होने पर
यदि किसी व्यक्ति को स्किन एलर्जी या त्वचा से जुड़ी कोई समस्या है तो भी उसको भी शतावरी का सेवन नहीं करना चाहिए। यह स्किन एलर्जी को बढ़ादेगी। इस जड़ी-बूटी का सेवन स्किन एलर्जी वाले लोगों के लिए नुकसानदायक होगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
