गर्मियों के मौसम में कई ऐसे मौसमी फल है जिन्हें लोग बड़े ही पसंद से खाते हैं। इन्हीं मौसमी फलों में से एक तरबूज भी है। जिसको बड़े ही नहीं बल्कि छोटे बच्चे भी बड़े ही मजे से खाते हैं। शायद ही कोई ऐसा होगा जो तरबूज खाना न पसंद करता हो। तरबूज स्वाद में ही नहीं बल्कि इसमें मौजूद मिनरल्स और विटामिन सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी है जो तरबूज पर नमक छिड़कर कर खाते हैं। वहीं कई लोगों का मानना है कि नमक डालने से तरबूज का मिठास काफी बढ़ जाता है। हालांकि आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नमक डाल कर तरबूज खाना सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। चलिए इसके बारे में जानते हैं।
आखिर तरबूज पर नमक डालने की वजह क्या है

दरअसल कई लोगों का मानना है कि तरबूज पर नमक छिड़कने से इसकी कड़वाहट दूर होगी और मिठास बढ़ेगा। इतना ही नहीं ऐसा करने से तरबूज काफी रसदार और स्वाद में बढ़िया होता है।
तरबूज पर नमक छिड़कर हाई बीपी के पेशेंट न खाएं

तरबूज में पहले से ही मिरल्स और विटामिन मौजूद होते हैं। ऐसे में जब आप तरबूज पर नमक छिड़कर खाते हैं तो बॉडी में काफी ज्यादा सोडियम की मात्रा बढ़न जाती है। जिसकी वजह से शरीर में कई समस्याएं होने लगती है। साथ ही इससे लोगों में ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में जो लोग बीपी की समस्या से ग्रसित हैं उन्हें खासकर तरबूज पर नमक डाल कर खाने से बचना चाहिए।
तरबूज पर नमक डालना कितना सही है या नहीं

बता दें कि तरबूज एक कम कैलोरी वाला वाला फल है। वहीं इसमें मिनरल्स, विटामिन A और C और एंटी-ऑक्सीडेंट काफी ज्यादा मौजूद होता है। ऐसे में अगर आप पूरा दिन बहुत ज्यादा सोडियम का सेवन कर रहे है और फिर तरबूज में भी नमक डाल कर इसका सेवन कर रहे हैं तो इससे आपकी तबीयत बिगड़ सकती है। हालांकि तरबूज में थोड़ा सा नमक डालने से इसके पौषक तत्व पर कुछ खास असर नहीं पड़ता है। इसलिए डाइट में नमक का बैलेंस बनाएं रखें।
