क्या लगता है आपको कि प्यार में सबसे बुरी चीज क्या मिल सकती है आपको, रिजेक्शन? नहीं, प्यार में एक चीज जो आपका दिल निचोड़ कर रख देगी, वो है बेवफाई। रिश्ते को इतना समय दो, इतना प्यार दो आखिर में जब आपको धोखा और बेवफाई मिले तो इंसान टूट जाता है। लेकिन याद रखें कि बेवफ़ाई करना एक मिनट का काम नहीं है, ये कई देर से चलता है और फिर जाकर किया जाता है तो यहां जानें कि किस तरह शुरू होता है ये सिलसिला।

छोटी-छोटी बातों पर झगड़ना

किसी से भी जब प्यार करते हैं तो हमारा मन अपने आप ही सामने वाले की छोटी-मोटी इरिटेट कर देने वाली हरकतों और बातों को नज़रअंदाज़ कर देता है, क्योंकि हम उससे प्यार करते हैं। लेकिन आजकल आपका पार्टनर आपकी छोटी-मोटी ग़लतियों पर नाराज और पहले से ज़्यादा ही चिढ़ने लगा है तो समझ जाएं कि आपके रिश्ते के इक्वेशन में भी बदलाव आ रहा है। ये तो फिर रिश्ता तोड़ने के लिए जानबुझ कर किया जाने वाला काम है।

अचानक से ज़्यादा व्यस्त हो जाना

पहले आप दोनों एक दूसरे से बोले बिना थकते नहीं थे, लेकिन वे आजकल आपके फ़ोन कॉल्स को इग्नोर करना शुरू हो जाए और मैसेजेस का जवाब देरी से दे तो आपको समझ जाना चाहिए। आपको बोला जाएगा कि आजकल कुछ ज़्यादा ही बिज़ी हूं। जिंदगी में सबकी इम्पॉर्टेंस है लेकिन लिए नहीं? आप इंम्पार्टेंट नहीं हो? ऐसे में रिश्ते पर विचार करने का समय आ गया है।

पहले जितनी बातें न होना

चाहते हैं कि आपका रिश्ता स्मूदली चले तो बहुत से एफर्ट करने होते हैं। प्यार में शुरू-शुरू में सब मीठा और अच्छा ही लगता है, लेकिन असलियत तो बाद में पता लगती है। ये तो आप पर निर्भर करता है कि कब तक ये मीठापन रहेगा, कई लोग होते हैं जिनके रिश्ते में उम्रभर तक मीठास रहती है। ये जरूर है कि एक-दूसरे को जान समझ लेने के बाद उतनी बातें नहीं होंगी, लेकिन होंगी, चाहे मुद्दे कुछ और हों, पर आपका पार्टनर आपसे बातों को चालू रखेगा। अगर ऐसा अब नहीं है तो गंभीर गड़बड़ी का संकेत है।

पार्टनर के साथ हैं, लेकिन उसका ध्यान फोन पर

जब इंसान आपके पास होता है तो जरूरी है कि वे तन और मन दोनों से आपके पास हो। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपके साथ होते हुए भी, आपके बजाय फ़ोन को ज़्यादा अहमियत देने लगा है तो समझ जाइए कि दाल में कुछ तो काला है। ऐसे में वे तन से आपके पास है पर मन से कहीं ओर है। इसका मतलब ये नहीं कि उसका चक्कर चल रहा हो पर ये तो साफ है कि उसका मन आप से भर चुका है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *