पुरुष अपने आप को मॉचो लुक देने के लिए दाढ़ी-मूंछ रखना पसंद करते हैं। वैसे सबकी अपनी पसंद होती है, कुछ पुरुषों को दाढ़ी-मूंछ पसंद नहीं होती। पुरुषों को दाढ़ी-मूंछ में अच्छा लगता है, एक आत्मविश्वास सा लगता है। लेकिन कई बार लोग दाढ़ी के बाल झड़ने की समस्या से परेशान हो जाते हैं। लोगों का अक्सर ये मानना होता है कि हेयर फॉल सिर्फ सिर के बालों का ही होता है, लेकिन बहुत से पुरुषों के चेहरे के बाल भी झड़ते हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा होता कि ऐसा क्यों होता है। अगर आप भी ऐसी ही दुविधा में हैं तो ये आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ें, जिससे आपकी मदद हो सके।
दाढ़ी के बाल झड़ने का कारण
Diet
अगर गलत खानपान और प्रोटीन की कमी सिर के बाल झाड़ सकते हैं तो असंतुलित आहार आपके चेहरे के बालों के झड़ने का भी कारण बन सकता है। एक्सपर्ट्स प्रोटीन के अलावा जिंक, मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन बी, डी, ए, के2 और विटामिन ई को भी बियर्ड ग्रोथ के लिए जरूरी मानते हैं। ऐसे में ध्यान रखें कि आपकी डाइट में सब मौजूद हों।
Stress
दाढ़ी के बाल झड़ते हैं तो इसका एक कारण स्ट्रेस भी हो सकता है। किसी वजह से बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो बॉडी में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का लेवल बढ़ने लगता है। जिस वजह से आपके सिर के बाल तो जाते ही हैं साथ ही दाढ़ी के बाल भी। इस वजह से आपके बाल बढ़ने रुक सकते हैं या हेयर फॉल की समस्या हो सकती है।
Hormone Changes
टीनएज के दौरान ही ज्यादातर पुरुषों के चेहरे पर दाढ़ी दिखनी शुरू हो जाती है। ऐसा टेस्टोस्टेरोन और डीएचटी का उत्पादन होने की वजह से होता है और ये दोनों चीजें ही दाढ़ी के विकास का कारण बनती हैं। अब जैसे-जैसे उम्र बढ़ेगी, वैसे-वैसे ही इन हार्मोन का स्तर गिरना शुरू हो जाता है। इस कारण से दाढ़ी पतली या झड़ने लगती है। उम्र बढ़ने क अलावा अगर इन हार्मोन्स में गड़बड़ी हो तो भी दाढ़ी झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
एलोपेसिया बार्बे (Alopecia Barbae)
एलोपेसिया बार्बे एक ऑटोइम्यून बीमारी है जो आपके बालों के रोम को नुकसान पहुंचाती है और इससे हेयर फॉल की समस्या बढ़ जाती है। इस वजह से भी दाढ़ी के बाल झड़ सकते हैं।
रोकने के लिए क्या करें?
सबसे पहले बालों के झड़ने का कारण जानें। रोजाना 20 से 30 दाढ़ी के बाल झड़ते हैं तो आम बात है, लेकिन ज्यादा बाल झड़ते हैं तो दाढ़ी पर पैच जैसा नजर आने लगता है, और इस समस्या में आप डॉक्टर से तुरंत मिलें।समय रहते सही उपचार करवाया जाए तो ज्यादा दिक्कत होने से बचा जा सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
