बहुत से लोग हैं जिन्हें उम्र बढ़ने से डर लगता है, लेकिन उम्र बढ़ना एक नेचुरल प्रोसेस है और समय के साथ स्किन की स्थिति भी अलग सी होनी शुरू हो जाती है। जब आपकी उम्र बढ़ती है तो स्किन, सेल्स एजिंग की वजह से नमी और हाइड्रेशन खो देती है। इससे त्वचा की बनावट बिगड़ जाती है और फिर स्किन झुर्रियों और फाइन लाइन्स की शिकार हो जाती है। ऐसे में अगर आप शुरु से ही इन तेल का प्रयोग करते हैं तो आपकी स्किन ठीक रहेगी, चलिए जानते हैं।

Jojoba Oil

आपको बता दें कि जोजोबा ऑयल एक्ने, सोरायसिस, सनबर्न और फटी त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करता है।त्वचा के सेल्स के दुबारा विकास के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। जिस कारण इसका इस्तेमाल आपकी त्वचा को फायदा देता है।

Rosehip Oil

रोजहिप ऑयल गुलाब के पिछले हिस्से से बना तेल है। गुलाब के तेल में रेटिनोइड्स मौजूद होता है जो त्वचा को चमकदार बनाता है। ये ब्लैकहेड्स को रोकने और सूजन को कम करने में भी मददगार है। लिनोलिक एसिड स्किन के टैक्सर को सही करने में मदद करता है। एक्जिमा के इलाज में गुलाब का तेल मददगार साबित हो सकता है। इसके इस्तेमाल से त्वचा की सूजन, खुजली और रेडनेस में कमी आती है।

Castor Oil

कास्टर आयल जिसे अरंडी का तेल कहते हैं, में फैटी एसिड होते हैं और ये मॉइस्चराइजिंग, त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ाने और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर है। इससे झुर्रियां भी कम होती हैं। इसके गुण आपकी त्वचा की बनावट और सेल्स को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

Argan Oil

बढ़ती उम्र चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइंस ले आती हैं, इसके लिए आप आर्गन ऑयल का इस्तेमाल कर अपनी त्वचा को नमी प्रदान कर सकते हैं। आपको बता दें कि आर्गन ऑयल में फैटी एसिड होता है जो त्वचा के अंदर पोर्स में जाकर सेट हो जाता है और त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है। इसकी मदद से स्किन की बनावट अच्छी होती है और स्किन सेल्स की एजिंग में कमी आती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *