इन दिनों खराब लाइफस्टाइल और खराब खानपीन की वजह से लोग कई सेहत समस्याओं से परेशान है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि हमें अपने डाइट और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान देना चाहिए। ऐसा करने से हम एक हेल्दी जीवन जी सकते हैं। ऐसा हम ही नहीं कह रहे बल्कि हाल ही में बीएमजे एविडेंस-बेस्ड मेडिसिन में पब्लिश एक नई स्टडी रिपोर्ट में सामने आया है। इस स्टडी में शोधकर्ताओं ने बताया कि जिन लोगों में कम जीने का जेनेटिक रिस्क है वे हेल्दी खानपान, बढ़िया जीवनशैली, रोजाना योग और व्यायाम करके लंबे समय तक जी सकता है। इतना ही नहीं ऐसे लोग 40 की उम्र में एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो कर अपनी उम्र को करीब 5.5 यानी पांच साल से ज्यादा बढ़ाया जा सकता है। चलिए इस स्टडी के बारे में जानते हैं।
आखिर स्टडी में क्या पाया गया
बता दें कि इस स्टडी में रिसर्चर 3,53,742 वयस्कों से जुड़े आंकड़ों पर अध्ययन किया गया और इन्हें 2006 से 2010 के बीच इन हेल्थ से जुड़े डेटा को यूके बायोबैंक में दर्ज किया गया। जिसके बाद इन सभी लोगों पर 2021 तक निगरानी में रखा गया। जिसमें से 24,239 लोगों की मौत हो गई। स्टडी के मुताबिक कम आयु वाले जीन के लोगों की मौत लंबी आयु जीन वाले लोगों के मुकाबले 21% ज्यादा होती है। ऐसे में अनहेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने वाले लोगों की समय से पहले मरने की आशंका हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने वालों लोगों की तुलना में 78 % ज्यादा होती है। हालांकि आप एक हेल्दी और स्वस्थ लाइफस्टाइल फॉलो कर एक बेहतर ज़िंदगी जीया जा सकता है। इतना ही नहीं आप एक हेल्दी और स्वस्थ लाइफ जीने के लिए इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
हेल्दी और स्वस्थ लाइफ जीने के लिए ये हैं टिप्स
रोजाना शारीरिक गतिविधियां करना

आप अपनी रोजाना दिनचर्या की शुरुआत योग, ध्यान और व्यायाम से करें। ऐसा करने से आपका दिमाग शांत रहेगा और आप पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे। इतना ही नहीं सुबह उठकर योग, एक्सरसाइज, वॉकिंग, जॉगिंग जरूर करें। ये आपको कई तरह की बीमारियों से दूर रखेगा।
हेल्दी डाइट फॉलो करें

एक अच्छे और हेल्दी लाइफ के लिए संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी है। दरअसल हम जैसा खाते हैं वैसा ही हमारे शरीर पर उसका असर दिखता है। ऐसे में आप कोशिश करें कि डाइट में ज्यादा से ज्यादा संतुलित और पौषक तत्व से भरपूर फूड आइटम्स को शामिल करें। वहीं आप अपनी आहर विशेषज्ञ से संपर्क कर डाइट प्लान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको पाचन से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी और आप हमेशा हेल्दी रहेंगे।
खुद को हमेशा हाइड्रेटड रखें

शरीर को हाइड्रेटड रखने के लिए दिनभर में 8 से 12 गिलास पानी पिएं। वहीं आप नींबू पानी, जूस, नारियल पानी, शरबत आदि पेय पदार्थों को डाइट में शामिल करें।
7 से 8 घंटे की पूरी नींद लें

वहीं आप हेल्दी रहने के लिए अच्छी नींद जरूर लें। दरअसल 7 से 8 घंटे की पूरी नींद लेने से आप पूरा दिन फ्रेश और अच्छा महसूस करते हैं। इसके अलावा आप वजन कंट्रोल रखें, शराब और तम्बाकू के सेवन से बचें। साथ ही कोशिश करें कि बाहर का खाना खाने की बजाये घर का बना खाना खाएं।
दांतों की हाइजीन का ध्यान रखें

अपने दांतों की साफ सफाई का भी खास ध्यान रखें। क्योंकि ये भी कई बीमारियों का बड़ा कारण बन सकता है। इसलिए समय समय पर किसी डेंटिस्ट से इनकी चेकअप जरूर कराएं।
रूटीन चेकअप जरूर करवाएं

वहीं आप अपनी नियमित रूप से मेडिकल जांच करवाते रहे हैं। ऐसा करने से अगर आपको किसी तरह की प्रॉब्लम होगी भी तो आप इसका समय रहते इलाज करवाकर ठीक हो सकते हैं।
