चिया सीड्स के बारे में तो आपने सुना होगा। ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। अगर वेट लॉस करना हो तो चिया सीड्स काफी चलन में है। दिखने में तो ये छोटे हैं लेकिन आपकी हार्ट हेल्थ को बहुत फायदा पहुंचाएंगे। आप भी अपनी डाइट में इस सीड्स को शामिल कर सकते हैं, ताकि आपकी सेहत ठीक रहे। इसके लिए आप घर में चिया सीड्स का पौधा भी उगा सकते हैं।

Benefits of Chia Seeds

चीया सीड्स के सेवन आपकी सेहत को बहुत फायदा पहुंचाएगा। चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है जो हार्ट के लिए अच्छा है। जो लोग वीगन हैं उनके लिए चिया सीड्स अच्छा है क्योंकि इसके सेवन से आपको प्रोटीन मिलेगा। इसमें मौजूद फाइबर वजन घटाने और पाचन में मदद करता है। इसका सेवन हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए इसमें विटामिन एफ होता है। अगर आपको स्किन और बालों से जुड़ी परेशानियां हैं तो चीया सीड्स उसमें भी फायदेमंद है। इसे दही में मिलाकर खाया जाए तो वजन घटाने में मदद मिलेगी।

इस तरह उगाएं घर में चिया सीड्स का पौधा

सबसे पहले एक चौड़ा कंटेनर लें और अच्छी तरह साफ करें। साफ करने के बाद कंटेनर पर दो, तीन बूंद पानी की छिड़कें और 1,2 टिशू पेपर रख दें। टिशू को ज्यादा गीला न करें। इसके बाद टिशू पेपर के ऊपर 20 से 30 ग्राम चिया सीड्स डाल लें। अब स्प्रे बोतल से पानी चिया सीड्स पर स्प्रे करें ताकी बीज टिशू पेपर पर अच्छी तरह चिपक जाएं। ऐसी जगह रखें जहां एक या दो घंटे की धूप मिल सके। हर 2 घंटे में बीजों को पानी से गीला करते रहें। बस आपका पौधा तैयार।

इतने दिनों में उग जाता है पौधा

अगर इस तरीके से आप करते हैं तो लगभग 7 से 8 दिनों में पौधे से पत्तियां आनी शुरू हो जाएंगी और 15 दिनों में ही पौधे पर चिया सीड्स आने शुरू हो जाएंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *