मूंगफली का दूध एक नॉन-डेयरी दूध ऑप्शन है, यह विशेष रूप से लैक्टोज टोलरेंस से जूझ रहे लोगों और वीगन डाइट लेने वालों के बीच लोकप्रिय है। इसे भिगोई हुई मूंगफली को पीसकर और छानकर बनाया जाता है जिससे एक मुलायम और स्वादिष्ट दूध बनता है। मूंगफली का दूध प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो मांसपेशियों को मजबूती देगा, हृदय को हेल्दी रखेगा और इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करेगा। इसमें लैक्टोज नहीं होता, जिससे यह उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जिन्हें लैक्टोज से एलर्जी है। इसमें कैलोरी और फैट कम होता है, जो इसे वजन कंट्रोल करने के लिए परफेक्ट बनाता है हालांकि, इसमें कुछ पोषक तत्व- जैसे कैल्शियम और विटामिन-बी12 की कमी होती है, इसलिए इसे बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि मूंगफली के दूध के फायदे, नुकसान और इसे बनाने का तरीका। आइए जानते हैं।
दूध पीने के फायदे
. यह दूध प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जो मांसपेशियों की मजबूती और विकास में मदद करेगा।
. मूंगफली में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाएंगे और इम्यूनिटी को बढ़ाएंगे।

. इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड हार्ट के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करेंगे।
. इसमें कैलोरी और फैट कम मात्रा में पाया जाता है जो वजन घटाने में मदद करेगा और इसके नियमित सेवन से पेट भरा हुआ महसूस करेगा।
. जिन लोगों को गाय के दूध से एलर्जी है या जिन्हें लैक्टोज से एलर्जी है उनके लिए मूंगफली का दूध एक अच्छा ऑप्शन है।
दूध पीने के नुकसान
. जिन लोगों को मूंगफली से एलर्जी है, उन्हें इस दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।
. कुछ लोगों को मूंगफली के दूध को पचाने में मुश्किल होगी खासकर अगर उन्हें जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं।
. इस दूध में ज्यादा कैलोरीज नहीं होती इसलिए ज्यादा मात्रा में इसका सेवन न करें क्योंकि इससे वजन बढ़ेगा। खासकर उन लोगों को मूंगफली का दूध कम पीना चाहिए जो वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

. यह दूध एक स्वस्थ और पौष्टिक ऑप्शन होगाखासकर उन लोगों के लिए जो लैक्टोज इनटॉलरेंस की समस्या से जूझ रहे हैं या डेयरी मुक्त आहार ले रहे हैं हालांकि, इसे बैलेंस्ड डाइट के रूप में आप ले सकते हैं।
. इस दूध की तरह कैल्शियम, विटामिन-डी और बी12 जैसे पोषक तत्व मूंगफली के दूध में नहीं पाए जाते। इसके लिए मूंगफली के दूध को अन्य पोषक तत्वों से भरपूर आहार के साथ ही लें।
मूंगफली का दूध ऐसे बनाएं?
सामग्री
मूंगफली- 1 कप
पानी- 3-4 कप
बनाने की विधि
. मूंगफली को रातभर या कम से कम 8-10 घंटे भिगो दें।
. भीगी हुई मूंगफली का पानी निकाल लें और मूंगफली को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।
. फिर एक ब्लेंडर में इस डाल दें और इसमें 3-4 कप पानी डालकर अच्छी से पीस लें।

. इस मिश्रण को एक साफ कपड़े से छान लें ताकि दूध पतला और मुलायम हो।
. मूंगफली का दूध बनकर तैयार है। इसे 2-3 दिन तक फ्रिज में आप सुरक्षित रख सकते हैं।
