मोटापे की समस्या से हर कोई परेशान है। बढ़ते वजन से न केवल व्यक्ति की पर्सनालिटी खराब होती है बल्कि बहुत सी बीमारियों के शिकार भी हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी शरीर पर बढ़ती जिद्दी चर्बी से परेशान हैं तो यहां आपको अपने मतलब की चीज मिल सकती है। इस खास ड्रिंक का अगर आप नियमित तौर पर खाली पेट सेवन करते हैं तो शरीर पर बढ़ती चर्बी को कम करने में मदद मिल सकती है।
कश्मीरी कहवा

ये खास ड्रिंक है कश्मीरी कहवा। अगर आप अपने दिन की शुरूआत एक कप कश्मीरी कहवा से करेंगे तो बहुत फायदा होगा। ग्रीन टी, शहद, दालचीनी, इलायची, लौंग और 2-3 केसर के धागों की जरूरत होगी इसे बनाने के लिए।
विधि
हिसाब से पानी को गर्म करें। पानी उबल जाए तो आंच धीमी कर दें और उसमें दालचीनी, लौंग, इलायची डालकर 3-4 मिनट तक उबलने दें। इसके बाद बंद करके, पैन में ग्रीन टी डालें और धीरे से हिलाएं। चाय को 30-40 सेकंड तक ऐसे ही रहने दें। जब तैयार हो जाए तो बारीक छलनी से चाय को छान लें और इसमें 1-2 केसर के धागे मिला लें। मीठा कहवा पसंद है तो शहद मिला सकते हैं।
वेट लॉस में कैसे लाभकारी?
रिपोर्ट्स बताती हैं कि ग्रीन टी के सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इसके सेवन से फैट तेजी से बर्न होता है और वेट लॉस में मदद मिलती है। दालचीनी के सेवन से शुगर की क्रेविंग कम होती है। आपको बता दें कि इलायची में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जिससे पाचन ठीक रहता है और वेट लॉस में भी। इन सबके अलावा एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से आपको दिनभर मीठा खाने की क्रेविंग नहीं होगी। इसके साथ ही अगर आप गुनगुने पानी में शहद डालकर पीते हैं तो भी आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
