भारत में 2024 के लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आ चुका है। जिसमें से कई ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में कई लोगों को हार का सदमा भी लगा होगा। वहीं कुछ लोग इस सदमे की वजह से काफी ज्यादा स्ट्रेस और डिप्रेशन में चले जाते हैं, जो उनकी मेंटल हेल्थ के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। दरअसल ऐसी कंडीशन में हमारा एक्सट्रीम इमोशन हमारी सेहत के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में आप कुछ टिप्स को फॉलो करके अपने एक्सट्रीम इमोशन यानी हार के सदमे से बाहर आ सकते है। चलिए आपको इस टिप्स के बारे में बताते हैं।

योगा और मेडिटेशन का सहारा लें

बहुत ज्यादा स्ट्रेस महसूस कर रहे हैं तो आप अपनी दिनचर्या की शुरुआत योग और मेडिटेशन के साथ करें। दरअसल ऐसा करने से आपको शांति मिलेगी और आपको अंदर से काफी अच्छा फील होगा । इतना ही नहीं इससे दिमाग शांत रहेगा और खुद को पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

मन में बात रखने की बजाए किसी से शेयर करें

अगर आप अपनी हार से बहुत ज्यादा दुखी हैं तो अपने मन की बात किसी के साथ शेयर करें। ऐसा करने से आपका मन हल्का होगा और आप अच्छा फील करेंगे। ध्यान रहे कि आप ऐसे लोगों के साथ मन की बात शेयर करें जो आपको बिना जज किये आपकी बात सुन सके। वहीं आप रूम में अकेले रहने की बजायें ज्यादा से ज्यादा फॅमिली या दोस्त के बीच रहने की कोशिश करे।

बीपी को कंट्रोल में रखें

ज्यादा स्ट्रेस लेने से आपकी बीपी बढ़ सकती है। जिससे आपकी और भी कई हेल्थ प्रॉब्लमस बढ़ सकते हैं। ऐसे में बेहतर यही होगा की आप अपनी बीपी को कंट्रोल में रखें  और स्ट्रेस लेने से बचें।

डॉक्टर से सलाह लें

अगर आप बहुत ज्यादा स्ट्रेस और डिप्रेशन में चले गए हैं और आप खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

7 से 8 घंटे की नींद पूरी लें

बता दें कि अब जो होना था वो हो गया। लेकिन अब टेंशन लेने से आपकी सेहत पर ही इसका बुरा असर पड़ेगा। ऐसे में आप टेंशन लेने की बजाए आगे का अच्छा सोचे और अपनी प्रॉपर 7 से 8 घंटे की नींद लें। दरअसल रात में अच्छी नींद लेने से आप पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे और स्ट्रेस भी दूर होगा।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *