आज के बदलते दौर में हर कोई अपना काम जल्दी से करने के लिए शॉर्टकट का रास्ता अपनाते हैं। लेकिन सेहत के मामले में भी शॉर्टकट का रास्ता अपनाना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। जी हां आप मोटापे को ही ले लीजिए। मोटापे की समस्या से आज दुनियाभर में लगभग सभी परेशान है। लेकिन कुछ लोग बिना पसीना बहाए  वजन को जल्दी से कम करने के लिए शॉर्टकट का रास्ता अपना रहे हैं। मतलब कि वो दवाई की मदद से वजन घटाने में लगे हैं। लेकिन ऐसे लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि वजन कम करने वाली दवाइयां आपको गंभीर रूप से बीमार कर सकती है। जिसमे से एक Abdominal Paralysis की बीमारी भी है। वहीं भारत की नेशनल एजेंसी ICMR ने वजन कम करने वाली दवाओं को लेकर लोगों को अलर्ट किया है। आइए जानते हैं वजन कम करने वाली दवाइयों से सेहत कैसे प्रभावित होते हैं।  

आखिर क्या होता Abdominal Paralysis

Abdominal Paralysis एक पेट से जुड़ी बीमारी है। जिसे गैस्ट्रोपेरेसिस भी कहा जाता है। दरअसल यह बीमारी आंतों की मसल्स को कमजोर बना देती है। जिस वजह से खाना पूरी तरह से पचता नहीं है। वहीं कई बार वज़न कम करने वाली दवाओं के सेवन से वजन भी कम होने लगता है। इसके साथ ही आपके शरीर में न्यूट्रिशंस की मात्र कम होने लगती है। इतना ही नहीं इससे हार्ट बीट तेज होना, बालों का झड़ना आदि नुकसान देखे जा सकते हैं।

Abdominal Paralysis के लक्षण

आंतों की मसल्स कमज़ोर होना

तेजी से वजन घटना

शरीर में न्यूट्रिशंस की कमी होना

पेट फूलना

भूख कम लगना

उल्टी और मतली होना

ICMR ने वजन कम करने के लिए दिए टिप्स

ICMR ने रिपोर्ट में बताया कि अगर कोई व्यक्ति हर हफ्ते में आधा किलो वजन भी कम करता है तो काफी बढ़िया और सेफ है। साथ ही उन्हें न्यूट्रिशंस वाला खाना खाना चाहिए। वहीं ज़्यादा खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा खाने में मेवे, दही, मौसमी फल जरूर खाना चाहिए। साथ ही एक दिन में 1 हजार से कम कैलोरी नहीं लेना चाहिए और डाइट में हरी सब्ज़ी, साबुत अनाज आदि शामिल जरूर करें। इतना ही नहीं अपनी दिनचर्या में योग और मेडीटेशन को भी शामिल जरूर करें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *