टेलीग्राम के सीईओ पावेल डुरोव ने महिलाओं को मुफ्त आईवीएफ की पेशकेश की है। इसकी उन्होंने एक शर्त भी रखी है। महिला की उम्र 37 साल से कम होनी चाहिए और महिला को सिर्फ पावेल के ही शुक्राणु का इस्तेमाल करना होगा। पावेल का कहना है कि इसका उद्देश्य उन लोगों की मदद करना है जो कि परिवार शुरु करना चाहते हैं। आपको बता दें कि ड्यूरोव ने एक बार अपने टेलीग्राम चैनल पर शुक्राणु दान के बारे में बताया था। उन्होंने कहा कि- ‘मुझे अभी-अभी बताया गया है कि मेरे 100 से ज्यादा जैविक बच्चे हैं। एक ऐसे व्यक्ति के लिए यह कैसे संभव है जिसकी कभी साधी नहीं हुई है और जो अकेले रहना पसंद करता है। उन्होंने आगे बताया कि कैसे 15 साल पहले एक करीबी दोस्त ने उनसे शुक्राणु दान करने के लिए कहा क्योंकि वह और उनकी पत्नी गर्भधारण नहीं कर पा रहे थे ऐसे में मुझे एहसास हुआ कि यह बहुत ही गंभीर था लेकिन फिर मैं हंस पड़ा’ आखिरकार वह सहमत हो गए।

पहले से हैं 100 बच्चों के पिता

डुरोव के शुक्राणु दान से पहले ही 12 देशों में 200 से ज्यादा परिवारों की मदद की है। उन्होंने मॉस्को स्थित शीर्ष प्रजनन क्लिनिक अल्ट्रैविट्रा के साथ मिलकर साझेदारी भी की है। इसमें उन महिलाओं को निशुल्क आईवीएफ दिया गया है जो उनके शुक्राणु का इस्तेमाल करना चुनती हैं। वह न सिर्फ दान कर रहे हैं बल्कि आईवीएफ की प्रक्रिया को पूरी लागत में इस्तेमाल भी कर रहे हैं। वहीं आवेदकों को क्लिनिक की पात्रता मानदंड़ों क पूरा करना पड़ेगा जिसमें 37 साल से कम आयु होना और अच्छी हेल्थ शामिल है।

लोगों की मदद करना चाहते हैं डुरोव

डुरोव की यह पहल लोगों को बॉलीवुड फिल्म विक्की डोनर की याद भी दिलवाती है। फिल्म में एक युवक अनजाने में शुक्राणु दान के जरिए से कपल्स को माता-पिता बनने के उनके सपने को पूरा करने में भी मदद करेगा। डुरोव की पेशकश का उद्देश्य है उन लोगों की मदद करना जो कि परिवार को शुरु करना चाहते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *