अक्सर लोग मजे के लिए या आकर्षक दिखने के लिए टैटू बनवाते हैं। लेकिन कहीं बार ये सब चीजें इंसान के स्वास्थ्य पर भारी पड़ जाती है। ऐसी ही एक खबर यूपी से सामने आई है। यूपी के गाजियाबाद से लगभग 68 महिलाओं के एचआईवी संक्रमित होने की बात सामने आई है। ये खुलासा अस्‍पताल में डिलिवरी से पहले मेडिकल जांच की रिपोर्ट में हुआ। ये आंकड़ा पिछले चार सालों का है।

सड़क किनारे बनवाया था टैटू

महिलाओं से पूछा गया तो पता चला कि सभी ने सड़क किनारे बैठने वाले टैटू आर्टिस्ट से टैटू बनवाया था और उनका शक इसी पर जाता है कि सड़क किनारे टैटू आर्टिस्ट से टैटू बनवाने से हुआ है। उन्होंने बाद में ये भी बताया कि टैटू बनवाने के बाद तबीयत खराब होनी शुरू हुई।

टैटू, कैंसर का कारण?

आपको बता दें कि टैटू बनवाने से कैंसर नहीं होता बल्कि एक ही सुई से कई लोगों को टैटू बनवाने से एचआईवी संक्रमण होता है, क्योंकि अगर किसी शख्स को एड्स है और उसने टैटू बनवाया है और उसी सुई से किसी और ने भी टैटू बनवा लिया तो आपको एचआईवी का खतरा हो सकता है। जिला अस्‍पताल की काउंसलर का कहना है कि हर साल 15 से 20 महिलाएं एचआईवी संक्रमित हो रही हैं।

डॉक्टर्स का कहना है कि एचआईवी पॉजिटिव पाई गईं महिलाओं का सुरक्षित प्रसव करवाया गया है।

इस तरह फैलता है शरीर में HIV

डॉक्टर का कहना है कि टैटू के लिए हर बार नई सुई का इस्तेमाल ही करें, क्योंकि टैटू बनवाते समय 0.3 प्रतिशत संक्रमण का खतरा रहता ही है। जब भी कोई संक्रमित शख्स सूई के संपर्क में आता है तो ट्रांसफ्यूजन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए टैटू बनवाते समय हमेशा इन चीजों का ध्यान रखें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *