फेशियल हेयर को रिमूव करने के चक्कर में हम टीन एज से लेकर मरते दम तक कितनी बार चेहरे पर रेजर चला देते हैं। लेकिन शेविंग के खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता तोचलिए जानते हैं फेस पर ब्लेड या रेजर चलाने से स्किन को क्या-क्या नुकसान हो सकता है।

रेजर चलाने के नुकसान

झाइयां और डार्क स्पॉट्स

जब रेजर तेज गति से त्वचा की ऊपरी परत पर चलता है तो काफी नुकसान पहुंच सकता है, जिस वजह से झाइयां और डार्क स्पॉट्स बढ़ सकते हैं।

कटना और छिलना

रेजर के इस्तेाल से उसके छोटे ब्लेड्स चेहरे के किनारों पर छोटे-छोटे कट्स पैदा कर सकते हैं, जो काफी पीड़ादायक होते हैं।

Infection का खतरा

रेजर के ब्लेड्स की वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। सैलून पर दाढ़ी बनवाने से ऐसा होता है क्योंकि वहां पर काफी लोग होते हैं जो एक ही ब्लेड से दाढ़ी कटवाते हैं।

इरिटेशन

चेहरे पर रेजर चलाने से खराब नतीजे मिलते हैं। जो स्किन में इरिटेशन बढ़ा देती है और चिंता का कारण बन जाता है।

रेजर की जगह क्या करें इस्तेमाल

शेविंग एक हद तक तो ठीक है लेकिन लॉन्ग टर्म में इससे आपके स्किन को तगड़ा नुकसान पहुंच सकता है। स्किन केयर एक्सपर्ट्स का कहना है कि चेहरे के बालों को साफ करने या इसको शेप देने के ट्रिम मशीन का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा बची रहती है और छिलती भी नहीं है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *