बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह हफ्ते के सातों दिन वर्कआउट करती हैं। उनका मानना है कि जब भी कभी वर्कआउट शुरू करो तो वार्मअप जरूर करें। उनका फिगर हर किसी लड़की को पसंद है, लेकिन उसके लिए आपको भी मेहनत करनी पड़ेगी।

Intense Cardio Workout

खुद को फिट रखना चाहते हैं तो रकुल की तरह हाई इंटेसिटी वाले कार्डियो वर्कअसाउट जैसे किक बॉक्सिंग, साइकिलिंग और स्किपिंग करें। शरीर में लचीलापन आए इसके लिए योग करना भी जरूरी है। बाहर के खाने का परहेज करें और रकुल प्रीत सिंह की तरह घर का बना खाना ही खाएं। खुद को फिट रखने के लिए बैलेंस डाइट करें।

Outdoor Shoot पर खुद का इलेक्ट्रिक स्टोव

रकुल को घर का खाना इतना प्यारा है कि वे आउटडोर शूट के दौरान भी एक छोटा सा इलेक्ट्रिक स्टोव अपने पास रखती हैं, जिस पर खासतौर से दाल चावल बनाएं जाते हैं। रकुल की संतुलित आहार में अनाज, दालें, सब्जियां, सलाद शामिल हैं।

जब भी वे सुबह उठती हैं तो 2 गिलास गर्म पानी और एक बुलेट कॉफी पीती हैं। जिनको नहीं पता बता दें कि बुलेट कॉफी एक तरह की ब्लैक कॉफी है, जिसमें तेल और मक्खन का इस्तेमाल किया जाता है। बुलेट कॉफी बनाने के लिए वे 5 ग्राम घी का इस्तेमाल करती हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *