आईयूडी यानी इंट्रायूटरिन डिवाइस एक तरह की छोटी सा कंट्रासेप्टिव डिवाइस है, जिसको गर्भाशय में इंसर्ट किया जाता है ताकि असमय प्रेग्नेंसी से बचा जा सके। आमतौर दो तरह के आईयूडी होते हैं एक कॉपर आईयूडी और दूसरा हार्मोनल आईयूडी। वैसे तो प्रेग्नेंसी से बचने के लिए इसका इस्तेमाल करना बिल्कुल सुरक्षित होगा। आईयूडी को वजाइना और गर्भाशय ग्रीव के जरिए गर्भाशय में डाला जाता है। यह स्पर्म को अंडों तक पहुंचने नहीं देता जिससे कंसीव करने की सभी संभावनाएं खत्म हो जाती हैं हालांकि महिलाओं के मन में यह सवाल आता है कि आईयूडी रिमूव करने के बाद कंसीव करने के लिए कितना इंतजार करना सही होगा। आइए, जानते हैं एक्सपर्ट से इस बारे में।

आईयूडी रिमूव करने के बाद कंसीव करने के लिए इतना इंतजार जरुरी

एक्सपर्ट्स के अनुसार, सबसे पहले आपको यह साफ कर दें कि आईयूडी का महिलाओं की फर्टिलिटी पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ता इसलिए, यह कहना कि आईयूडी रिमूव करने के बाद महिलाओं को कंसीव करने के लिए इंतजार करना चाहिए, सही नहीं होगा। यदि महिला कंसीव करना चाहती हैं, तो वह आईयूडी रिमूव करने के तुरंत बाद कंसीव कर सकती हैं। बस ध्यान रखें कि आप चाहें कॉपर आईयूडी यूज करें या हार्मोनल आईयूडी मेंस्ट्रुअल साइकिल हफ्ताभर में सामान्य हो जाएगी। अगर आपको फर्टिलिटी से जुड़ी कोई प्रॉब्लम है तो आईयूडी का इससे कोई संबंध नहीं है। इनफर्टिलिटी के कई कारण हो सकते हैं ऐसा पेल्विक एरिया में हुए इंफेक्शन या बीमारी के कारण हो सकता है। विशेषज्ञों की मानें, तो आईयूडी रिमूव करने के बाद भी आपकी फर्टिलिटी वैसी ही रहती है, जैसी आईयूडी लगाने से पहले थी।

आईयूडी रिमूव करने के बाद महिला इस समय कर सकती हैं कंसीव

आईयूडी रिमूव कराने का सबसे कॉमन साइड इफेक्ट यही है कि आप इसे हटाते ही तुरंत कंसीव कर पाएंगी। एक्सपर्ट्स की मानें तो इसे रिमूव करते ही आपकी फर्टिलिटी सामान्य अवस्था में लौट आएगी। दरअसल, आईयूडी गर्भाशय में लगाई जाती है, इसलिए इसका हार्मोन पर किसी तरह की प्रभाव नहीं पड़ता ऐसे में महिलाएं चाहें तो आईयूडी रिमूव करने के बाद पहले माह में ही कंसीव करने की कोशिश कर सकती हैं। आपको बता दें कि यदि महिला की उम्र 35 साल से ज्यादा है तो उनके लिए कंसीव करने की संभावना युवा महिलाओं की तुलना में कम होगी जैसे-जैसे उम्र बढ़ेगी, इसका संभावना दर और कम हो जाता है इसलिए, महिलाओं को कम उम्र में ही कंसीव करने की कोशिश करनी चाहिए। बढ़ी उम्र में प्रेग्नेंसी और कंसीव करने की जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *